IPL 2025 के फिनाले पर Durex ने किया ऐसा पोस्ट, सोशल मीडिया पर उड़े लोगों के होश, छिड़ी बहस!

IPL 2025: आईपीएल 2025 का फिनाले मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाला है। इस मैच का फायदा ड्यूरैक्स इंडिया ने शानदार तरीके से उठाया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार पोस्ट शेयर किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया।
Durex का मजेदार पोस्ट
ड्यूरैक्स की इस पोस्ट में लाल रंग के बैकग्राउंड पर दो शेरों की परछाई दिखाई गई, जो दोनों टीमों के सिंबल हैं। साथ में लिखा था- "18 साल, 2 वर्जिन, आज किसकी किस्मत खुलेगी?"
इस पोस्ट में दोनों टीमों की अब तक ट्रॉफी न जीत पाने की सिचुएशन को 'वर्जिन' कहकर मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। आपको बता दें, RCB और PBKS दोनों ही 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई हैं। यही बात ड्यूरैक्स ने अपनी ब्रांडिंग के साथ जोड़कर बड़ी चालाकी से पेश की है।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
मैच से ठीक पहले पोस्ट होने के कारण यह कैप्शन और तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। लोगों ने ड्यूरैक्स की क्रिएटिव टीम की तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- "तो क्या CSK और मुंबई ने तो लीगल उम्र से पहले ही 5 बार ट्रॉफी जीत ली?", दूसरे ने लिखा- "इस मार्केटिंग टीम को अवॉर्ड मिलना चाहिए!"
फैंस ने अपनी-अपनी पसंदीदा टीम के लिए भी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- "RCB की आज किस्मत बदलने वाली है!" दूसरे यूजर ने लिखा- "पंजाब जीतेगा और ड्यूरैक्स इंडिया भी!"
ब्रांडिंग और क्रिकेट का शानदार कॉम्बिनेशन
ड्यूरैक्स ने अपने पोस्ट में क्रिकेट, ह्यूमर और ब्रांड इमेज को बखूबी जोड़ा है। फाइनल मैच से पहले उनका ये पोस्ट लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है। मैच चाहे कोई भी जीते, लेकिन ड्यूरैक्स ने तो इंटरनेट की बाजी मार ही ली है।


Click it and Unblock the Notifications











