VIDEO: नशे में धुत्त महिला ने बुक की रैपिडो, राइडर से नहीं संभली सवारी, पहले बाइक फिर सड़क पर लेटी
Drunk Lady Viral Video: नशे की हालत में अक्सर व्यक्ति सही-गलत का अंदाज़ा खो देता है, ऐसे समय में किसी भरोसेमंद इंसान का साथ सबसे सुरक्षित माना जाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक Rapido राइडर का व्यवहार लोगों का ध्यान खींच रहा है, जहां वह एक अंजान महिला कस्टमर के साथ जिम्मेदारी से पेश आता दिखता है।

वीडियो में महिला इतनी नशे में नजर आती है कि वह बाइक की पिछली सीट पर ठीक से बैठ पाने की स्थिति में नहीं होती। संतुलन बिगड़ने के कारण वह बार-बार गिरने जैसी हालत में पहुंच जाती है। Rapido राइडर उसे संभालने की कोशिश करता है और पूरी सावधानी के साथ उसे उसकी लोकेशन तक पहुंचाने का प्रयास करता दिखता है।
इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग राइडर से महिला को छोड़ देने की बात कहते हैं। हालात को समझते हुए राइडर को एहसास होता है कि इस स्थिति में बाइक से सफर कराना जोखिम भरा हो सकता है और किसी बड़े हादसे की आशंका है। इसके बाद वह महिला को सहारा देकर सुरक्षित तरीके से सड़क पर उतार देता है। वीडियो यहीं समाप्त हो जाता है।
यह Reel Instagram पर @delhi_boyyss नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा कि अगर कोई इस लड़की को जानता है तो मदद के लिए संपर्क करे। साथ ही यह भी साफ किया गया कि वीडियो में जो शब्द बोले गए, उनका मतलब महिला को बेसहारा छोड़ना नहीं था, बल्कि उसे सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने की बात थी। इस वीडियो पर अब तक सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











