..................... dr vikas divyakirti sir love marriage with social media influencer dr taruna verma who is vikas divyakirti wife and income - Hindi Filmibeat

विकास दिव्यकीर्ति ने इस सोशल मीडिया स्टार से की थी लव मैरिज, Insta पर ऐसी रील शेयर करती है विकास सर की पत्नी

Dr Vikas Divyakirti Wife Taruna Verma: डॉ विकास दिव्यकीर्ति एक ऐसा नाम है जो एजूकेशन की फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर बड़ी हस्ती बन चुके हैं। विकास दिव्यकीर्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। विकास दिव्यकीर्ति और उनकी बाते इतनी लोकप्रिय है लोग उनके बारे में सर्च कर करके पढ़ना और जानना पसंद करते हैं। आज हम आपको विकास दिव्यकीर्ति सर की पर्सनल लाइफ से सबसे खूबसूरत उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Dr Vikas Divyakirti Wife Taruna Verma

एजुकेशन की दुनिया के जाने माने इंफ्लुएंसर

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सर की पत्नी डॉ. तरुण वत्स शिक्षा जगत की एक अत्यंत योग्य और लोकप्रिय हस्ती हैं। उनके पास अनेक डिग्रियां हैं और वे एक लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचानी जाती हैं। यूट्यूब पर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। एजूकेशनल क्वालिफिकेशन और इंफ्लुएंस के मामले में वे डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को पूरी टक्कर देती हैं।

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी

भारत में यूपीएससी की तैयारी करने वाले अधिकांश छात्र डॉ. विकास दिव्यकीर्ति से अच्छी तरह परिचित होंगे। वे न सिर्फ एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के लिए इंस्पिरेशन भी हैं। हालांकि, बहुत कम लोग उनकी पत्नी डॉ. तरुणा वर्मा के बारे में जानते हैं। डॉ. तरुणा वर्मा भी शिक्षा के दुनिया में एक सशक्त पहचान रखती हैं और 'दृष्टि IAS' की डायरेक्टर हैं। आइए विस्तार से जानते हैं डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी डॉ. तरुणा वर्मा के एजुकेशन बैकग्राउंड और उनके प्रोफेशनल योगदान के बारे में।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

मिली जानकारी और रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने न सिर्फ यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि अब वे सिविल सेवा एस्पिरेंट्स को मार्गदर्शन देने वाले देश के प्रमुख शिक्षकों में से एक हैं। वहीं अगर उनकी पत्नी डॉ. तरुणा वर्मा की एजूकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो वे भी किसी मायने में पीछे नहीं हैं। डॉ. तरुणा वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और आगे चलकर उन्होंने पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की।

पीएचडी से लेकर एमफिल

दिलचस्प बात यह है कि डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने भी अपनी प्रारंभिक उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज से ही की थी, जहां उन्होंने हिंदी विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी, दोनों विषयों में मास्टर डिग्रियां लीं, और फिर एमफिल तथा पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। दोनों को ही पढ़ाई और एजुकेशन में खासा इंट्रेस्ट है।

दृष्टि आईएएस की डायरेक्टर

डॉ. तरुणा वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में गहरा अनुभव प्राप्त है। डॉ. तरुणा वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुभवी और सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दृष्टि आईएएस में टीचर के रूप में की थी और आज संस्थान उनके ही मार्गदर्शन में चल रहा है। वर्तमान में वे दृष्टि आईएएस की डायरेक्टर हैं, साथ ही दृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन की सीईओ और एमडी की भूमिका भी निभा रही हैं।

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति डॉ. तरुणा वर्मा की शादी

डॉ. तरुणा वर्मा को शिक्षा और प्रबंधन दोनों फील्ड में अच्छा एक्सपीरियंस है, जो दृष्टि संस्थान की ग्रोथ में काफी काम आता है। वर्ष 1998 में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति डॉ. तरुणा वर्मा के साथ शादी की थी। इसके बाद से दोनों अपने फैमिली स्पेस में काफी कंफर्टेबल हैं और एक दूसरे को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X