बकरीद पर कुर्बान होते होते बचा 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, भनक लगते ही PM ने रातों रात ऐसे बचाई जान

Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश में ईद पर कुर्बानी के लिए खरीदा गया एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया कि सरकार को उसकी कुर्बानी रुकवानी पड़ी। करीब 700 किलो वजन वाले इस भैंसे के सिर पर झूलते सुनहरे बालों की वजह से लोगों ने उसका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रख दिया था।

Donald Trump Buffalo

आखिरी वक्त पर बदला फैसला

ढाका के पास नरायणगंज के एक फार्म में पाले जा रहे इस भैंसे को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और सुरक्षा चिंतओं को देखते हुए सरकार ने आखिरी वक्त पर फैसला बदल दिया।

नेशनल जू में रहेगा ये भैंसा

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद के निर्देश पर खरीदार को पैसे लौटाने और भैंसे को ढाका के नेशनल जू भेजने का फैसला लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि असामान्य पब्लिक इंटरेस्ट और भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

भैंसे की खासियत

फार्म मालिक जियाउद्दीन मृधा के मुताबिक, चार साल के इस भैंसे को करीब 10 महीने पहले खरीदा गया था। एल्बिनिज्म की वजह से इसका रंग हल्का और बाल सुनहरे हैं, जबकि बांग्लादेश में ज्यादातर भैंसे काले रंग के होते हैं। अब यह अनोखा भैंसा नेशनल जू में आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Read more about: donald trump bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X