डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी पर चढ़ा राजस्थान का रंग, पति संग देखा सोनार किला, 'घूमर' देख हुईं फ़िदा!

Donald Trump Daughter Tiffany In Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बूलोस के साथ मई 2026 के आखिरी दिनों में घूमने के लिए आई थी। दिल्ली के अक्षरधाम और आगरा के ताजमहल को देखने पहुंची। इसके बाद हाई प्रोफाइल कपल राजस्थान की गोल्डन सिटी की खूबसूरती देखने के लिए पहुंच गया था। बताते चलें कि यह पर्सनल और प्राइवेट टूर था। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी के आने की खबर जैसे ही रेगिस्तान शहर में मिली तो वहां पर हलचल मच गई। टिफनी ट्रंप के साथ उनके अमेरिकी राजदूत और खास दोस्त सर्जियो गोर भी थे।

Donal Trump Daughter Tiffany

एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत

टिफनी ट्रंप और उनके पति जैसे ही स्पेशल चार्टर विमान से जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर उतरे थे तो वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। स्थानीय जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल और एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी खुद उनकी अगवानी की थी। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद में विदेशी कपल का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर वेलकम किया गया था। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लग्जरी विला में ठहरी थीं टिफनी ट्रंप

जैसलमेर में टिफनी ट्रंप और उनके पति मशहूर फाइव स्टार होटल सूर्यगढ़ में रुके थे। खबरों के अनुसार दोनों होटल के सबसे महंगे और आलीशान विला में ठहरे थे। जिसका एक दिन का किराया तकरीबन 2 लाख का बताया जाता है। इसमें प्राइवेट स्विमिंग पूल्स से लेकर अन्य वर्ल्ड क्लास सुविधा भी मिलती हैं। होटल अब पहुंचने पर विदेशी कपल के लिए लोक कलाकारों द्वारा स्वागत में प्रसिद्ध घूमर डांस भी पेश किया गया था। जिसको देखने के बाद टिफनी ट्रंप काफी खुश हो गई थी और उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था।

इसके अलावा टिफनी ट्रंप और उनके पति और जैसलमेर फोर्ट देखने भी गए थे। इसके बाद सूर्यगढ़ होटल में उनके लिए एक स्पेशल म्यूजिकल डिनर भी आयोजित किया गया था। जो उनको काफी पसंद भी आया था। इसके बाद टिफनी ट्रंप अपने पति और अमेरिकी दोस्त के साथ गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस यात्रा को लेकर बात की और इसे काफी वंडरफुल बताया।

Read more about: donald trump rajasthan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X