रणबीर कपूर 1000 करोड़ी रामायण में हुई महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की कास्टिंग? इस लीक वीडियो ने काटा बवाल

Monalisa Viral Reel: एक तरफ जहां सुपरस्टार रणबीर कपूर की 1000 करोड़ी रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने सोशल मीडिया एक ऐसी रील अपलोड कर दी जो की काफी तेजी से वायरल हो गई है। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर माता सीता का रूप धारण कर रामानंद सागर की रामायण के डायलॉग पर ये पील तैयार की है।
इस वीडियो में महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने भगवा साड़ी पहनकर माथे पर लाल तिलक सजाया है और इंटेंस अंदाज में टीवी शो 'रामायण' के मशहूर डायलॉग्स बोलती दिख रही हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा ने बहुत ही सटीक एक्सप्रेशन के साथ डायलॉग बोले हैं, जिससे ये लग रहा है कि वह एक्टिंग की दुनिया में मजबूती से अपने कदम रख रही हैं।
मोनालिसा के एक्सप्रेशन और सिंक्राइजनेशन इतना ज्यादा पसंद आ रहा है नेटिजंस मोनालिसा को ही रणबीर कपूर के अपोजिट रामायण में कास्ट करने की बात कह रहे हैं। हालांकि कुछ लोग कमेंट सेक्शन में उनकी चुटकी भी लेते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रावण माता सीता को लेकर लंका ले जा रहा है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे लगभग साढ़े तीन लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कई फैंस ने तालियों और प्यार भरे इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा इन दिनों अपनी पहली फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और खुद पर लगातार काम कर रही हैं। उनके लुक्स और एक्सप्रेशंस से साफ झलकता है कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











