सुट्टा मारती हैं कैटरीना कैफ? वीडियो देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Katrina Kaif Cigarette Video- कई बार आंखों के सामने ऐसे दृश्य आ जाते हैं कि उनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। कैटरीना कैफ को लेकर लोग अपना अलग राय रखते हैं लेकिन उनको कुछ ऐसा करते देख लें जिसके बारे में सोचा भी ना हो तो आपका रिएक्शन कैसा होगा।
जी हां, इस वक्त कुछ ऐसा ही हुआ है और एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ धड़ल्ले से सुट्टा (सिगरेट) पीते हुए देखा जा सकता है। कैटरीना कैफ के मुंह से धुआं निकलते दिख रहा है और इसके बाद एक शख्स आता है जो कि सिगरेट को बुझाने में उनकी मदद करता है।
जैसे ही वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि कैटरीना कैफ भी इस तरह से सिगरेट पीती हैं। कैटरीना कैफ के लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होने लहंगा और ब्लाउज पहना हुआ है और हाथ में दुपट्टा लटकाया हुआ है। अपना बेली फ्लॉन्ट करतीं कैटरीना बेहद हॉट लग रही हैं।
एआई वीडियो है..
कैटरीना कैफ के इस वीडियो को लेकर अगर आप भी यकीन करने वाले हैं तो रुक जाइए। दरअसल ये एक एआई वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो के सही होने और कैटरीना कैफ के सिगरेट पीने को लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने इस वीडियो एआई की मदद से बनाया है जबकि रियल लाइफ में कैटरीना कैफ सिगरेट नहीं पीती हैं। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि ये किसी फिल्म का शॉट हो सकता है। लेकिन फिल्मीबीट इस वीडियो में कैटरीना कैफ के सिगरेट पीने को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है।
लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ उनको छिपी रुस्तम बता रहा है तो किसी का कहना है कि वो काफी कूल लग रहीं हैं। किसी का कहना है कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए तो किसी ने कहा कि ये एक एआई वीडियो है। आप डालिए इस वायरल वीडियो पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications