हर घर में मिलने वाले सोफा कवर के लड़की ने बना दी ड्रेस, यहां देखें सिलाई का पूरा वीडियो

DIY Dress Stitching Video: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने किसी भी चीज से ड्रेस तैयार करने का जो ट्रेंड शुरू किया वो अब घर घर तक पहुंच चुका है। तमाम लड़कियां घर पर सिलाई की मशीन से ऐसे ऐसे एक्सपेरिमेंट करती दिखाई दे रही हैं कि बड़े बड़े फैशन डिजाइनर भी इंप्रेस दिखाई दे रहे हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं।
रचेल डिक्रूज नाम की लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डीआईवाई ड्रेस मेकिंग वीडियो शेयर किया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। इस लड़की ने हर घर में मिलने वाले मरून कलर के मोटे वाले सोफे के कवर से एक ऐसी वन पीस ड्रेस तैयार कर पहन के दिखाई है जो कि बेहद खूबसूरत लग रही है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रचेल पहले सोफा कवर दिखाती हैं फिर उससे ड्रेस बनाना शुरू करती हैं। लेकिन मोटी लेस के कारण उन्हें दिक्कत आती है। ऐसे में वो पहले हाथ से लेस को उधेड़ती है और फिर अपना ड्रेस तैयार कर पहने के उसे बेहद शानदार तरीके से फ्लॉन्ट करती हैं।
रचेल जब इस ड्रेस को हील्स, इयरपीस और मेकअप के साथ तैयार होकर दिखाती है तो लगता है नहीं है कि ये उन्होंने सोफा कवर से तैयार की है। रचले के इस आइडिया और क्रिएटिविटी को लेकर सलाम कर रहे हैं। साथ ही उनके इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग तो कमेंट सेक्शन में उनकी इस ड्रेस के प्राइस और ऑनलाइन कैसे खरीद सकते हैं ये तक पूछ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications