दीवाली पर रीलबाज की शैतानी हरकत देख कांप उठेगी रूह, सिर्फ एक चिंगारी और सारा खेल खत्म

Viral Video: देश दुनिया में दिवाली की धूम है। ऐसे में लाइट और पटाखों का चलन जोरो पर है। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उसमें पटाखों का ऐसा इस्तेमाल देखने के बाद में आपका भी सिर चकरा जाएगा। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दुल्हन की तरह लहंगा पहने हुए नजर आ रहा है। लेकिन यहां पर हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उसने ज्वेलरी की जगह पर अलग-अलग तरीके के पटाखे पहने हुए हैं। हार से लेकर मांगटीका, नाक की नथनी से लेकर हाथ की अंगूठी में भी पटाखा देखने को मिल रहा है।
इस वीडियो में यह शख्स 'साजन जी घर आए' गाने पर एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है और उसकी आंखों से आंसू भी छलक रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में बाद में यह शख्स कुछ ऐसा कर देता है जिसके बाद हर कोई वीडियो में इसका मजाक बनता हुआ भी नजर आ रहा है। इस शख्स ने वीडियो के अंत में अपने हाथ में जलता हुआ दीपक पकड़ लिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल पर रवि सागर नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। अभी यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि "एक चिंगारी और सब कुछ तबाह हो जाएगा।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "मुझे आपकी नथ अच्छी लगी।"


Click it and Unblock the Notifications