'थप्पड़ क्यों नहीं मारा..' दीपिका पादुकोण के साथ डायरेक्टर की घटिया हरकत, सरेआम पीठ पर किया Kiss, भड़के लोग!

Deepika Padukone Kiss Video- दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से उनका नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो कि शायद लोगों को पसंद नहीं आता लेकिन एक्ट्रेस इसको हंसकर नजरअंदाज कर देती हैं।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण की पीठ पर एक शख्स किस करता नजर आ रहा है। इस दौरान दीपिका पादुकोण मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और दीपिका को भी इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसका कारण सिर्फ इतना है कि दीपिका हंसती हुई नजर आ रही हैं।
कौन है ये शख्स?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका पादुकोण मीडिया से बात कर रही हैं। इस दौरान उन्होने ब्लाउज पहना हुआ है जो कि पीछे से खुला है। एक आदमी आता है और बिना कुछ कहे सुने दीपिका पादुकोण की पीठ को चूमने लगता है। दीपिका को कुछ अजीब लगता है लेकिन वो हंसती रहती हैं।
बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि Homi Adajania है जो कि एक मशहूर निर्देशक है। डायरेक्टर की इस हरकत के सामने आने के बाद लोग चुप नहीं है और लगातार खरी खोटी सुना रहे हैं। इसके साथ ही वो दीपिका पादुकोण को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐसे भड़क रहे हैं लोग?
इस वीडियो पर कई तरह से लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''मुझे दीपिका पसंद है लेकिन वह कभी भी कैटरीना कैफ की तरह ग्रेसफुल नहीं रही... कैटरीना ने हमेशा अपने लिए स्टैंड लिया और उनमें वह आत्मसम्मान और ग्रेस है।'' एक ने लिखा, ''उसको आनंद आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''वह वास्तव में हर किसी की है....बॉलीवुड का गटर।'' एक ने लिखा, ''वह आत्मसम्मानी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''उसने अपने आत्मसम्मान के लिए उसे थप्पड़ क्यों नहीं मारा, वह भी तो आनंद ले रही है, सबसे घटिया बॉलीवुड।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications