तीसरी बार पापा बना ये टॉप क्रिकेटर, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, कॉपी किया रणबीर कपूर की बेटी का नाम राहा
Dinesh Karthik Daughter's Name: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Dinesh Karthik और उनकी पत्नी, स्क्वैश खिलाड़ी Dipika Pallikal के घर खुशियों का माहौल है। दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वे अपनी बेटी के आगमन से बेहद खुश और आभारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे अपनी छोटी बहन से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं।
बेटी का नाम भी किया रिवील
पोस्ट के साथ ही कार्तिक ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम राहा पल्लिकल कार्तिक रखा गया है, जिसे लेकर परिवार में काफी उत्साह है।
पहले से हैं दो बेटे
इससे पहले साल 2021 में दीपिका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था। उनके बेटों के नाम कबीर पल्लिकल कार्तिक और जियान पल्लिकल कार्तिक हैं। अब बेटी के आने से परिवार पूरा हो गया है।
2015 में रचाई थी शादी
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों अपने-अपने खेल में सक्रिय रहते हुए पारिवारिक जीवन भी खुशहाल तरीके से जी रहे हैं। अब बेटी के जन्म से उनके घर खुशियां दोगुनी हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











