अखिलेश यादव की टेढ़ी नाक पर ये क्या बोल गई पत्नी डिंपल यादव? भगवान से पहली बार गलती हो जाती है

Dimple Yadav Viral Video: आयोजित कार्यक्रम में डिंपल यादव यानी कि अखिलेश यादव की पत्नी पहुंची थी। जहां से डिंपल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और साथ ही साथ उनकी ऐसी बातों को सुनने के बाद में काफी सारे लोग हंसी के ठहाके लगाते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की ओर से महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में अखिलेश यादव व डिंपल यादव के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सम्मानित भी किया था।
लेकिन इस समारोह के दौरान डिंपल यादव ने महिलाओं और पुरुषों की तुलना और उनके संघर्षों को लेकर भी बात की। जिसका एक वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में डिंपल यादव ने कहा कि "ऐसी चर्चा चलती है कि पहले पुरुष आए या फिर महिलाएं। लेकिन मुझे लगता है कि भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा क्योंकि पहली बार में गलती हो जाती है।"
डिंपल यादव ने इस वीडियो में आगे कहा कि "दूसरी बार भगवान ने महिलाओं को बनाया होगा। जो कैपेबिलिटी महिलाओं को दी है और जिस तरीके से महिलाएं पहली बार परिवार में जन्म लेती है। दूसरे परिवार में जाकर वहां पूरे परिवार को संभालती हैं। इसीलिए अगर वह प्रोफेशन में आ जाती है तो परिवार को संभालने के साथ वह अपने सपने को भी पूरा कर लेती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











