बचपन याद कर बुरी तरह रोए दिलजीत, 11 साल की उम्र में म्म्मी-पापा ने निकाल दिया घर से
Diljit Dosanjh Childhood: दिलजीत दोसांझ एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही काम शेयर करते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन को लेकर एक ऐसी बात शेयर कर दी थी जिससे कि हर एक बच्चे और माता-पिता का दिल टूट जाएगा। उन्होंने बताया कि जब वह बहुत छोटे थे तो उन्हें उनके मामा के साथ में रहने के लिए लुधियाना भेज दिया गया था।

दिलजीत दोसांझ के मामा ने उनके माता-पिता से सवाल किया था कि क्या वह उन्हें अपने साथ में लेकर जा सकते हैं। तो इस पर सिंगर के माता-पिता ने भी हामी भर दी थी और उनसे पूछा तक नहीं था कि वह अपने मां के साथ में अपने माता-पिता से दूर जाना चाहते हैं या नहीं।
छोटी सी उम्र में पेरेंट्स से दूर हो गए थे दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने खुलासा किया कि उनके पेरेंट्स यही चाहते थे कि उनकी बेसिक नीड्स जैसे खाने से लेकर घर और स्कूल के पढ़ाई पूरी हो पाए। इसी वजह से उन्होंने उन्हें अपने मामा के साथ में जाने दिया। वह अपने पेरेंट्स से बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं लेकिन उनके इस फैसले ने उनके रिश्तों को पूरी तरीके से खराब करके रख दिया था।
दिलजीत दोसांज का अकेले बीता बचपन
दिलजीत दोसांझ ने अपने बचपन को लेकर बात करते हुए बताया कि वह अपने मां के साथ में लुधियाना में एक बहुत ही छोटे से कमरे में रहते थे। वह बस स्कूल चले जाते थे और स्कूल से वापस आ जाते थे। उनके पास में कुछ भी करने के लिए नहीं होता था। वहां पर टीवी भी नहीं था और उनके पास में बहुत ही खाली वक्त हुआ करता था।


Click it and Unblock the Notifications




