'दिल पे चलाई छुरियां' ने बदल दी जिंदगी, Anjali Arora के साथ बन गई Raju Kalakar की जोड़ी, क्या है पूरी खबर?

Raju Kalakar

Anjali Arora- 'तूने मिलके रकीबों संग मेरे दिल पे चलाई छूरियां...' ये गाना सुनते ही इस वक्त आपको सोनू निगम नहीं बल्कि किसी और नाम सामने आएगा और उसका नाम है राजू कलाकार।

इस गाने के अपनी आवाज में गाकर वो इतने वायरल हो चुके हैं और लोग भी उनको सुनना चाहते हैं। लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने वाली है क्योंकि राजू कलाकार अंजलि अरोड़ा के साथ काम करने जा रहे हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक म्यूजिक वीडियो की जिसमें 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा के साथ राजू कलाकार की जोड़ी आपको हैरान करने के लिए आने वाली है। ये गाना फिल्म 'बेवफा सनम' का एक अपने अनोखे अंदाज में गाकर राजू कलाकार ने इसको फिर से ट्रेंड करवा दिया है।

फिर से रिलीज होगा गाना

गौरतलब है कि इस गाने में राजू कलाकार और अंजलि अरोड़ा दिखने वाले हैं लेकिन बैकग्राउंड में आवाज सोनू निगम की ही होने वाली है। गाना आज यानि 14 जुलाई को फिर से रिलीज़ होगा। रातों रात इस गाने के टीजर ने रिलीज होकर बवाल काट दिया है। बता दें कि राजू कलाकार एक शानदार कलाकार हैं और उनका असली नाम राजू भट्ट है जो कि राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। पत्थर बजाकर गाने की कला ने उनको इस कदर वायरल कर दिया है।

सोनू निगम से मुलाकात

राजू कलाकार ट्रेन में गाते हैं और इस तरह से ही वो वायरल हो गए। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सोनू निगम से मिलकर उनके साथ गाना गाते नजर आए थे। इस वीडियो को देखकर लोगों का हैरान हुई थी और उनका कहना था कि जिंदगी कब करवट ले लेगी कोई नहीं जानता है। देखने वाली बात होगी कि राजू कलाकार का ये म्यूजिक वीडियो कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

Read more about: anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X