लोन नहीं चुका पाया तो बीवी ने छोड़ा साथ.. अब राजू कलाकार की लाइफ पर बन रही है फिल्म

Raju Kalakar

Raju Kalakar Biopic- दिल पे चलाईं छुरियां.. इस लाइन को सुनने के बाद अब बस एक ही नाम याद आता है और वो है राजू कलाकार। किसको पता था कि घोड़ों की साफ सफाई करने वाला ये शख्स एक दिन इतना मशहूर हो जाएगा।

लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि राजू कलाकार के जीवन पर एक फिल्म बन रही है और ये फिल्म पूरी तरह से सच्ची कहानी पर आधारित है।

राजू कलाकार की पत्नी ने उनके क्यों छोड़ा? कितना कर्ज था.. कई बातें निकलकर सामने आईं हैं और राजू ने खुद इन बातों को सबके सामने रखा है। सोनू निगम के मशहूर गाने को गाकर राजू खबरों में आए थे और उनका वीडियो ट्रेंडिंग पर था। अब उन्होने अपनी फिल्म को लेकर राज खोला है।

राजू कलाकार की बायोपिक

वायरल कलाकार इस दौरान instant Bollywood से बात कर रहे हैं। उन्होने बताया, ''मेरी जिंदगी पर फिल्म बन रही है, अच्छा लग रहा है खुशी हो रही है। मेरे ऊपर कोई मूवी बन रही है मेरी बायोग्राफी पर, बहुत खुश हूं। पब्लिक ने जितना मुझे इस गाने के साथ लाइक किया है, ये जो मूवी आ रही है लोग देखेंगे तो मुझे और अच्छा लगेगा। मेरे जीवन में जो हुआ मेरी फैमिली की वजह से हुआ है, मेरा लोन का कुछ लफड़ा था। वाइफ अपने मायके आ गई और लेने गया तो वो नहीं आई। तो मुझे अच्छा नहीं लगा,मेरा दिल टूट गया। जब मैने वो गाना गाया तो उस टाइम में मैं बहुत तकलीफ में था। मालूम नहीं था कि ऐसा वायरल होगा क्योंकि मैने ऐसा कुछ सोचा ही नहीं था।''

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं लेकिन इस फिल्म को लेकर भी बातें कर रहे हैं। जिस तरह की स्टोरी राजू की है मानो वो किसी हिंदी फिल्म के लिए ही है। इस वक्त वो देश के जाने माने चेहरों में से एक हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X