प्रेमानंद जी महाराज और संदीप मिश्रा के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कराई सुलह? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Premanand Ji Mahahraj

Premanand Ji Mahahraj Sandeep Mishra News- प्रेमानंद जी महाराज इस वक्त किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं और कई तरह की बातें उनको लेकर होती है। इस वक्त प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक फेक न्यूज को लेकर सच्चाई बताते नजर आ रहे हैं।

खबरे हैं कि कुछ समय से एक बात चल रही थी कि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेमानंद जी महाराज के साथ पंडित संदीप मिश्रा की सुलह करवा दी है। हालांकि इस बात को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यों ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

बता दें कि प्रेमानंद महाराज और पंडित संदीप मिश्रा के बीच राधा रानी पर एक बयान को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कहा जा रहा था कि नेता जी ने सुलह करवाई थी। हालांकि ये बाद पूरी तरह से फर्जी है और किसी ने गलत खबरें उड़ाईं हैं।

प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यों ने किया खुलासा

वायरल हो रहे वीडियो में पीला चोला ओढ़कर बैठे संतों का कहना है, ''हम पूज्य महाराज के प्रतिनिधि के रूप में आप सभी के सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से एक न्यूज बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा था कि कैलाश विजयवर्गीय जो कि मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, उन्होने संदीप मिश्रा और पूज्य महाराज जी के बीच में सुलह करा दी है। हम आपको ये पुष्टि करना चाहते हैं कि ऐसी कोई भी फोन कॉल कैलाश विजयवर्गीय या मंत्री जी की तरफ से नहीं आया है और ना ही दोनों के बीच किसी भी प्रकार की सुलह हुई है। सुलह का कोई तथ्य नहीं है क्योंकि पू्ज्य महाराज जी फोन रखते ही नहीं है और हमारी ये जिम्मेदारी है कि कोई भी फोन कॉल आएगा तो हमारे पास आएगा। उनके पास सीधे कोई जानकारी नहीं पहुंचाई जा सकती।''

बता दें कि प्रेमानंद जी महाराज इस वक्त काफी छाए हुए हैं और लोग उनकी बातों से प्रभावित होते हैं। वो महज एक संत हैं जिनको सभी पसंद करते हैं और हिंदू मुस्लिम सभी उनके पास आते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X