..................... Did Dalit leader Chandrashekhar Azad Ravan drink alcohol with girlfriend? Viral video sparks uproar - Hindi Filmibeat

क्या गर्लफ्रेंड के साथ दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण ने पी शराब? वायरल वीडियो से मची हलचल, ट्रोल

Chandrashekhar Ravan

Chandrashekhar Ravan Drink Video- चाहें मायावती हों या भी काशीराम, समय समय पर दलित नेता सामने आकर उनकी आवाज उठाते हैं। इस वक्त जो सबसे बड़ा नाम खबरों में है वो दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण का जो कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

उनका एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में वो अकेले नहीं है बल्कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही बवाल मच गया है और लोग लगातार इसको वायरल कर रहे हैं।

कैसा है वीडियो

चंद्रशेखर आजाद रावण के इस वीडियो को prabhat.khabar ने साझा किया है और दावा किया है कि चंद्रशेखर आजाद रावण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शराब पीते दिख रहे हैं। हालांकि इस पूरे वीडियो में कहीं भी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं नजर आ रही है। वो अकेले दिख रहे हैं और गिलास में शराब नजर आ रही है।

चंद्रशेखर आजाद रावण काफी बेबाकी से अपनी बातें रखने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस वीडियो ने उनको सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। किसी भी राजनेता का ऐसा वीडियो सामने आना काफी हैरानी की बात है।

लोगों के कमेंट्स

चंद्रशेखर आजाद रावण के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके समर्थन में हैं। एक ने लिखा, ''ये रोज रातभर शराब पीकर दिनभर बकवास करते हैं।'' एक ने लिखा, ''इसमें गर्लफ्रेंड कहां नजर आ रही है।'' एक ने लिखा, ''तो तेरे बाप का क्या जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''दलित पानी पी रहे हैं दलित के नेता आयातित शराब।'' एक ने लिखा, ''सबकी अपनी पर्सनल लाइफ होती है। मोती जी की तरह 85000 प्रति किलो के मशरूम तो रोज नहीं खा रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए ये वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X