क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किया भगवान का अपमान? करणी सेना ने दर्ज करवाई शिकायत, भड़क गए लोग

Rinku Singh Karni Sena Controversy: क्रिकेटर रिंकू सिंह पर एक मुसीबत आई है और करणी सेना उनको जिहादी मानसिकता वाला बता रही है। खबरें हैं कि उनपर कुछ गंभीर आरोप लगाते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Rinku Singh

दरअसल रिंकू सिंह ने इस वीडियो पोस्ट किया था जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उन्होने भगवानों का मजाक बनाया है। दरअसल रिंकू सिंह ने एक एआई वीडियो साझा किया था जिसमें भगवानों का एआई लुक कार चलाते हुए नजर आया था। हालांकि रिंकू सिंह ने सोचा भी नहीं होगा कि इस ट्रेंड को फॉलो करना उनके लिए इतना महंगा पड़ने वाला है।

तुम्हे क्रिकेटर किसने बनाया?

इस वक्त एक ट्रेंड चल रहा है जिसमे लोग अपनी सफलता का श्रेय भगवान को देने के लिए रील बनाते हैं। रिंकू सिंह ने भी इस वीडियो को साझा किया है। उन्होने वीडियो की शुरुआत में उनको शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में लिखा है, 'तुम्हे क्रिकेटर किसने बनाया?' इसके बाद अचानक भगवानों की एआई वीडियो चलने लगती है। इससे ये बताने की कोशिश की जा रही थी कि भगवान की मर्जी से रिंकू क्रिकेटर बने। लेकिन करणी सेना ने इस एआई अवतार को भगवान का अपमान बताते हुए उनकी शिकायत दर्ज करवाई। वीडियो में आप देखेंगे कि भगवान शिव, हनुमान, विष्णु और गणेश एक थार कार में बैठे नजर आ रहे हैं। सभी ने काले चश्मे पहने हुए हैं। बजरंगबली कार चला रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सेकुलर गैंग को मिर्ची लग गई।'' एक ने लिखा, ''रिंकू भाई ट्रेंड में हैं।'' एक ने लिखा, ''सर जी ऐसा मज़ाक, कभी दूसरे धरम से कर के देखो।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। रिंकू सिंह की तरफ से किसी तरह कोई रिएक्शन फिलहाल सामने नहीं आया है। देखिए वीडियो...

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X