बैन होने के बाद भी दिखा पाकिस्तान में धुरंधर का क्रेज, लड़कियों ने शरारत गाने पर किया डांस देखते रह गए लोग
यूं तो आए दिनों धुरंधर फिल्म अपनी सक्सेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है, लेकिन फिलहाल तो धुरंधर सरहद पार पाकिस्तान में अपने गाने की वजह से जमकर सुर्खियों में आ गई है। वैसे तो अभी तक पाकिस्तान में लोगों को धुरंधर पसंद नहीं आ रही थी क्योंकि फिल्म का विलेन ही पाकिस्तानी रहमान डकैत है। जिस वजह से लोग तरह-तरह की बातें फिल्म को लेकर कर रहे थे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद भारतीय भी पाकिस्तानी लड़कियों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

पाकिस्तानी महिलाओं ने धुरंधर गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
दरअसल रणवीर सिंह कि फिल्म 'धुरंधर' अपनी जबरदस्त सक्सेस की वजह से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म का क्रेज भारत तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि इस का क्रेज पूरी दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। यहां तक की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसका क्रेज छिपाए नहीं छुपा है। पाकिस्तान के लोगों ने कंटेंट बैन होने के बाद भी इस फिल्म और इसके गानों को पायरेसी से डाउनलोड किया और जमकर एंजॉय किया, हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की शादी में दो लड़कियां 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने शरारत पर ऐसे ठुमके लगाती हैं कि हर कोई उन्हें देखता रह जाता है।
वीडियो देख लोगों ने सुनाईं खरीखोटी
बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में महिलाएं 'शरारत ' गाने पर बड़ा ही एनर्जेटिक डांस करती नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में लोगों की दिलचस्पी और भी तब बढ़ जाती है जब दोनों महिलाओं के गेटअप को देखा जाता है। दरअसल दोनों महिलाएं आएशा खान और क्रिस्टल डिसूजा की तरह ही लुक रखी नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर वीडियो ने धूम मचा दी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के तो जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों में इतना क्रेज है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही घटिया देश है पहले इन लोगों ने कहा था वह इसका बहिष्कार करेंगे अब इसी गाने पर नाच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











