धीरेंद्र शास्त्री का पहला वीडियो, खुद बनाया था यूट्यूब चैनल? लोगों ने कहा- थोड़ी सी लागत, बन गए बिजनेस टाइकून
Dhirendra Shastri First Video: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पर्चा लिखकर लोगों का भविष्य, भूत और वर्मतमान बताने का दावा करने वाले ये बाबा जी ट्रेंडिंग ही रहते हैं। लेकिन ये हमेशा से नहीं था क्योंकि कुछ समय पहले काफी कम लोग ही उनको जानते थे।

इस वक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी पुराना है। इस वीडियो में उनकी उम्र कम नजर आ रही है। गौरतलब है कि उस दौरान सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री ने डेब्यू ही किया था और अपना नया नवेला यूट्यूब चैनल बनाया था।
धीरेंद्र शास्त्री का पहला वीडियो?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लाखों वीडियोज आज के समय में सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। लेकिन एक वक्त था जब खुद ही वीडियो बनाकर वो पोस्ट करते थे। उन्होने नया यूट्यूब चैनल बनाया था और उसको लेकर खुद प्रचार करते रहे थे। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को देखा जा सकता है।
उन्होने वीडियो में कहा, ''बागेश्वर सरकार के भक्तों, जैसा की मुझे बताया बागेश्वर सरकार के मीडिया प्रभारी ने बताया कि यूट्यूब पर जुड़ने वाले बहुत से लोग।'' ये वीडियो हालांकि पूरा नहीं है लेकिन उनको देखकर लोग हैरान हैं। कई लोग अलग अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वक्त उनके आगे पीछे कैमरों का काफिला होता है और लोग एक तस्वीर के लिए परेशान रहते हैं। एक यूजर ने लिखा, ''थोड़ी सी लागत और बन गए बिजनेस टाइकून।'' एक ने लिखा, ''गुरुजी के स्ट्रगल का दौर।'' एक ने लिखा, ''पागल बनाने का काम खानदानी है पाखण्डी बाबा का।'' एक ने लिखा, ''पाखंडी है ये।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











