धीरेंद्र शास्त्री संग लंदन के बाथरूम में हुई ये घटना, बोले- मैं तो पहली बार गया था मुझे क्या पता था...

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri Video: धीरेंद्र शास्त्री को भला कौन नहीं जानता। उन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से भी जानते हैं। लोग उन्हें उनकी कथाओं और प्रवचनों की वजह से उन्हें फॉलो करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री कथाओं के साथ ही पॉडकास्ट में भी जाते हैं। अकसर उनके वीडियो उनके इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आम ही क्या सितारे भी उन्हें फॉलो करते हैं। तमाम फिल्मी सितारे राजनेता धीरेंद्र शास्त्री को नतमस्तक करते हैं। बता दें कि हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री एक पॉपुलर टीवी शो आपकी अदालत में गए थे। जहां उनके कुछ अन कहे उन सुने किस्से सुनने को मिले।

मुश्किल में पड़े धीरेंद्र शास्त्री

शो में धीरेंद्र शास्त्री से उनके लंदन में हुए बाथरूम किस्से को लेकर बात होती है। शो के होस्ट पूछते हैं कि लंदन के एक बाथरूम में काफी देर अटक गए थे आप। जिसके बाद धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि अरे कहां कहां से ढूंढ लेते हैं आप। धीरेंद्र शास्त्री इस किस्से को पूरी तरह से समझाते हुए कहते हैं कि वह पहली बार लंदन गए थे पहली बार ही विदेश गए थे। हमने सोचा पहले स्नान ध्यान कर लें फिर भोजन पान करेंगे तो जैसे ही कपड़े उतारकर अंदर गए। पर वहां कोई नल की टोटी ही नहीं। बाल्टी ही नहीं मग भी नहीं वहां पर तो सिर्फ एक टीशू पेपर ही थे।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- धीरेंद्र शास्त्री संग लंदन के बाथरूम में हुई ये घटना

करोड़ों के घर में एक...

धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि यह सब देखकर वह टेंशन में आ गए कि नहाया कैसे जाए कहां फंस गए। धीरेंद्र शास्त्री आगे कहते हैं कि हमें लगा कि शायद जजमान का मकान पूरा नहीं बना है आधा ही बना है आधे बने में ही हमें घुसा दिया है। जैसे तैसे नहा कर निकले तभी जजमान ने पूछा कोई असुविधा तो नहीं हुई। हमने कहा कोई भी सुविधा नहीं थी। हमने कहा कि मकान तो तुम्हारा करोड़ों का है, लेकिन 60 रुपये की बाल्टी और 20 रुपये की टोटी नहीं लगी है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग से भी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Read more about: dhirendra shastri trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X