'जावेद और नावेद बनेंगे..' धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं पर ही बोला हमला? वेदों को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात!

Dhirendra Krishna Shastri on Veda: बागेश्वर धाम के मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त काफी खबरों में हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वो कुछ भी करते हैं तो वो चर्चा में आ ही जाता है। लेकिन अब वो कुछ ऐसा कह गए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

Dhirendra Krishna Shastri on Veda

हमेशा हिंदू और सनातन की बात करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस वक्त हिंदुओं को ही टारगेट किया है? जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री का मानना है कि जो लोग वेद नहीं पढ़ेंगे वो नावेद और जावेद ही बनेंगे। जबकि वेद सिर्फ हिंदू पढ़ते हैं और बाकी धर्मों में अलग अलग किताबें होती हैं। धीरेंद्र शास्त्री के इस कथन ने लोगों के सामने चर्चा शुरु करवा दी है।

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

लोगों का पर्चा लिखकर उनका भविष्य बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'वेद ना जानने वालों के बच्चे 'नावेद' और 'जावेद' बनेंगे'। अब वो इस दौरान हिंदू को टारगेट कर रहे थे या मुस्लिम धर्म को? इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं। सनातन जोड़ा यात्रा करने के बाद उनका नाम काफी तेजी से सुर्खियों में आया था और अपोजीशन ने आरोप लगाया था कि वो एक पार्टी विशेष को समर्थन देने के लिए ऐसी यात्रा निकाल रहे हैं।

लोगों के कमेंट्स

वेद वाले इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। लोगों ने इसके बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वेद जनने वाले आस राम राम रहीम भी बन जाते हैं?'' एक ने लिखा, ''आपके जीजा तो खान हैं।''

एक ने लिखा, ''भाजपा का प्रमुख कार्यकर्ता।'' एक ने लिखा, ''तू अपना ध्यान रख हम सब समझदार हैं।'' एक ने लिखा, ''नफ़रत फैला बेटा नफ़रत।'' एक ने लिखा, ''वाह गुरु जी तो कवि निकले।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: dhirendra shastri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X