'स्त्रियां चरित्रहीन हुई हैं तो..' धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चार जगह मुंह मारने वाले बयान दिया जवाब

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri Video- कई दिनों से लिव इन रिलेशनशिप और अफेयर्स को लेकर कथावाचकों के बयान सुर्खियों में हैं और सबसे ज्यादा अनिरुद्धाचार्य को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिसमें बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी बात कह रहे हैं।

उनसे अनिरुद्धाचार्य के 4 जगह मुंह मारने वाली बात पर जवाब मांगा गया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई पत्रकारों से चलती हुई कार में बात की और वो सभी महिलाएं हीं थीं।

क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री से अनिरुद्धाचार्य का नाम लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने कहा, ''देखो एक बात कहें, हमें वो सुनना नहीं है। उसके ऊपर हमने विचार कर रखा है। इस देश में यदि स्त्रियां चरित्रहीन हुई हैं तो उसका कारण है पुरुष। पुरुष चरित्रहीन ना होता तो स्त्रियां चरित्रहीन नहीं हो सकती थीं। स्त्रियों ने अगर तन बेचने के लिए बाजार खोला है तो खरीददार पुरुष है। तो जितनी स्त्रियों पर कंट्रोवर्सी की जानी चाहिए, उतनी ही पुरुषों पर की जानी चाहिए। स्त्रियों का अगर चरित्र हनन हुआ है तो करने वाला पुरुष है। तो जितनी स्त्रियां दंड की भागीदार हैं, उतने ही पुरुष दंग के भागीदार हैं।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान के बाद लोगों की राय भी सामने आ रही है। एक ने लिखा, ''अनिरुद्धचार्य जी महाराज और प्रेमानंद जी महाराज जी ने लड़की और लड़के दोनों के लिए कहा हैं।'' एक ने लिखा, ''गुरु जी ने सही जवाब दिया है, दोनों की गलती है।''

एक ने लिखा, ''बहुत सही कहा महाराज जी...।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री को सही ठहरा रहे हैं। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य ने पहले महिलाओं को ही गलत कहा था और बवाल मचने के बाद पुरुषों को लपेटा था। फिलहाल आप देखिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: dhirendra krishna shastri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X