'खसम पाकिस्तान में, राशन भारत का खा रही हैं..' सानिया मिर्जा का नाम लेकर क्या बोल गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Krishna Shastri on Sania Mirza- सानिया मिर्जा को लेकर किसी ना किसी तरह की बातें होती रहती हैं। टेनिस प्लेयर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी और फिलहाल उनका तलाक हो चुका है।
लेकिन एक वीडियो बागेश्ववर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का वायरल हो रहा है जो कि उनको लेकर बात कर रहे हैं। कुछ समय पहले पहलगाम हमला हुआ था और तब सरकार ने पाकिस्तानियों को तत्काल देश छोड़कर जाने के लिए कहा था तो कई महिलाओं को वापस जाना पड़ा था।
कई ऐसी महिलाएं भी थीं जिनकी शादी पाकिस्तान में हुई थी और उनके पति जो यहीं रह रहे थे उनको जाना पड़ा था। ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री ने सानिया मिर्जा का नाम लेकर निशाना साधा है।
सानिया मिर्जा की शादी पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं कि, जब सानिया मिर्जा की शादी हुई थी पाकिस्तान में तो भारी बवाल हुआ था। कि बताओ इसको शर्म नहीं आती है, पाकिस्तान शौहर पाया। लेकिन जब से सरकार ने कहा कि 48 घंटे में भारत छोड़ो तो इतनी सानिया मिर्जा मिल गईं भारत में, कि उनके शौहर पाकिस्तान में हैं और बच्चे भारत में हैं। बताओ कितनी गजब की औरते हैं, 80000 हजार औरतें ऐसी मिली भारत में जिनको खसम पाकिस्तान में है और राशन भारत का खा रही हैं। धन्य है पाकिस्तान वाले हम समझ गए। पाकिस्तान वाले शौहर भी कितने खतरनाक है, लुगाई भारत में छोड़े हैं। हमें हंसी आई रात भर कि, जिन लोगों से लुगाई नहीं संभल रहीं वो देश क्या खाक संभालेंगे।''
धीरेंद्र शास्त्री का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि ये पुराना वीडियो है लेकिन फिर से सामने आया है। धीरेंद्र अपने पर्चा के लिए मशहूर है और लोगों का पर्चा बनाकर वो उनका भूत, वर्तमान और भविष्य सब बता देते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











