शादी के लिए तैयार हैं धीरेंद्र शास्त्री, बस लड़की में होने चाहिए ये 4 संस्कार

धीरेंद्र शास्त्री को बागेश्वर बाबा भी कहा जाता है। 29 साल के धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा, प्रवचन के लिए जाने जाते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने अभी तक शादी नहीं की है। युवा कथावाचक को देख कई लड़कियां ऐसी हैं जो उन्हें खुल्लम खुल्ला प्रपोज कर चुकी हैं। धीरेंद्र शास्त्री लड़कियों को ऐसा करने पर फटकार भी लगा चुके हैं। धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि वह इस तरह से शादी नहीं करेंगे अगर उन्हें करनी होगी तो वह अपनी माता पिता की मर्जी से करेंगे।
लड़की में होने चाहिए ये संस्कार
लेकिन हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री को आपकी अदालत में देखा गया। जहां उनसे एक महिला ने पूछा कि वह अगर शादी करेंगे तो लड़की में क्या क्वाविटी होनी चाहिए ? महिला की इस बात को सुनकर धीरेंद्र शास्त्री हैरान रह जाते हैं। वह कहते हैं कि 'हमें कोई कार या बस खरीदनी हो तो क्वाविटी देखें। विवाह एक संबंध है और संबंध में क्वालिटी नहीं संस्कार देखे जाते हैं। हमें पत्नी या वाइफ नहीं अर्धांगिनी चाहिए।'
लोग सुंदरता देखते हैं लेकिन...
धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके वह आगे कहते हैं कि 'हमें ऐसी अर्धांगिनी चाहिए जो हमारी परंपराओं को लेकर चले। हमारी माता पिता की सेवा करे जो हम नहीं कर पाए। वो हमारे माता पिता का ध्यान रखे। हमारी साधना, भजन मार्ग में बाधक नहीं साधक बने।' धीरेंद्र शास्त्री आगे कहते हैं कि 'रिश्तों को चलाने के लिए क्वाविटी की बात नहीं होनी चाहिए आज इस देश में जो भी तलाक हो रहे हैं उसके पीछे अलग हमसे कोई पूछे एक धर्मगुरू के नाते तो सबसे बड़ा कारण विवाह में विच्छेदन का वह यह है कि आजकल लोग सुंदरता अधिक देखते हैं समझदारी कम देखते हैं।' बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की इन बातों को सुनकर लोग जमकर उनकी सराहना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











