प्रेमानंद जी महाराज और रामभद्राचार्य के बीच चल रहे विवाद में कूदे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, किसका लिया पक्ष?

Dhirendra Krishna

Dhirendra Krishna Shastri Viral Video- प्रेमानंद महाराज को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कुछ ऐसी बातें कहीं थीं जिसके बाद बवाल मच गया था। उनका कहना था कि चमत्कार नहीं होता और प्रेमानंद चमत्कार से नहीं बल्कि डायलिसिस के चलते जीवित हैं।

इसके अलावा उनका कहना था कि अगर वो संस्कृत में एक श्लोक ही सुना दें तो वो मान जाएं। अपना बालक बताते हुए रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद जी के लिए कई बातें की थीं। इसके बाद प्रेमानंद जी के समर्थक भी सामने आए थे और खूब खरी खोटी सुना रहे थे।

इसके अलावा शंकराचार्य ने भी प्रेमानंद जी का साथ दिया था। लेकिन अब इस विवाद में बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री भी कूद गए हैं और उन्होने एक बयान दिया है। जानिए वो किसका समर्थन कर रहे हैं?

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

प्रेमानंद जी महाराज और रामभद्राचार्य के विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का कहना है, ''रामभद्राचार्य जी ने कहा कि हम किसी चमत्कार को नहीं मानते। ये सच बात है क्योंकि वो हमारे लिए भी कह देते हैं। हमारे गुरु जी तो हमको भी खूब डांटते रहते हैं। दोनों की वंदनीय है। एक महापुरुष ने लोगों को भजन से जोड़ा है तो वहीं रामद्राचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर राम मंदिर को लेकर विजय दिलवाई। हमें गुरु जी के स्वभाव का पता है, लड्डू ले जाओ तो बच्चों की तरह पा लेते हैं। जो लोग मीडिया में संतो को लड़ाने चाह रहे हैं, हम एक बात कहीं के वो अपनी अपनी जगह वंदनीय हैं। दोनों का विवाद दिखाने से सनातन का ही नुकसान होगा।''

ये वीडियो वायरल हो रहा है, आप भी डालें एक नजर..

More from Filmibeat

Read more about: dhirendra krishna shastri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X