"मर्यादा है.. हनुमान जी के भक्त हैं नहीं तो हर रोज लुगाई बलदता" धीरेंद्र शास्त्री का Unseen Video Clip

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri Unseen Video Clip: सोशल मीडिया पर इन दिनों कथावाचक काफी सुर्खियों में रहते हैं। कथाओं के वीडियो के साथ साथ उनके पॉडकास्ट, इंटरव्यू और पर्सनल लाइफ में लोग काफी इंट्रेस्ट शो करते हैं। और इस लिस्ट में बाबा बागेश्वर यानि के धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री का नाम सबसे टॉप पर है।

धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं कुछ विवादों में आ जाते हैं तो कुछ उनके चाहने वालों की लिस्ट को और बढ़ा देते हैं। अब हम आपके लिए एक ऐसा ही वायरल वीडियो लेकर आए हैं जो कि काफी वायरल है लेकिन शायद ही आपने उनका ये क्लिप अभी तक देखा है।

बता दें कि बागेश्वर बाबा इस वीडियो में अपने लाइफस्टाइल पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, उन्हें लेकर काफी विवाद रहता है कि धर्म, कथाओं से जुड़े होने के बाद भी वो मोह माया और लग्जरी लाइफ के माया जाल से खुद को बचा नहीं पाते। कभी करोड़ों की गाड़ी में घूमते को कभी लाखों के चश्में और जैकेट में उन्हें देखा जाता रहा है। ऐसे में वो इसी को लेकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री इस वीडियो में महंगी गाड़ियों में घूमने को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि वो कह रहे हैं, "कल भी बोला था आज भी बोलते हैं हमारी एक आदत है, भले ही हम कर्जा लेकर गाड़ी में बैठे लेकिन पड़ोसी को जलाने के लिए हम नई गाड़ी में बैठते हैं।"

बाबा यहीं रुके उन्होंने आगे कहा, "हमारे नाम ए भी गाड़ी नहीं है और होती भी नहीं है। हम क्या करते हैं... हमारे चेले आते हैं वो गाड़ी खरीते हैं.. गुरु जी गाड़ी पे हाथ धर दो। हम कह देते हैं हाथ क्या धरना पूरा शरीर ही छह महीनों के लिए धरवा लो। हाथ क्या रखना.. शरीर ही छह महीना रखवा लो... वो बोले कहना क्या चाह रहे हैं? हमने कहा कुछ भी नहीं छह महीना के लिए चाबी हमे दे दो हम शरीर धरते रहेंगे फिर तुम ले जाना। गांव में जलने वालों के दिमाग खराब कि बाबा फिर नई गाड़ी ले आए। वो तो मर्यादा है... हनुमान जी के भक्त हैं वरना हम तो लुगाईयां भी बदलते।"

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर तरह तरह कि प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब धीरेद्र शास्त्री का ऐसा बेबाक अंदाज सामने आया है बल्कि आए दिन उनके वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते ही हैं। हाल ही में वो कथावाचक इंद्रेश उपाद्धायाय की शादी में मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X