Momos Song: ढिंचैक पूजा ने मोमोज सॉन्ग से फिर सुन्न कर दिए कान, लोग बोले- 'फिर आ गई दिन खराब करने'
Dhinchaik Pooja Momos Song: ढिंचैक पूजा का एक और गाना रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने अतरंगी अंदाज और कुछ भी लिखकर गाना गाने के लिए पहचानी जाने वाली पूजा फिर से चर्चा में हैं।

सेल्फी मैने ले ली आज जैसे गाने वायरल होने वाली ढिंचैक पूजा को आप कितना भी बुरा भला कह लें लेकिन ये सच है कि उनको पहचानते सभी हैं। मोबाइल रील से निकलकर बिग बॉस तक के शो पर पहुंचने वाली ढिंचैक पूजा का नया धमाका कर रहा है।
इस गाने को पूजा ने पूरी तरह से मोमोज लवर के लिए बनाया है। किस तरह से लोग मोमोज की दुकान पर जाकर डिमांड करते हैं और अपने चटनी के साथ साथ मोमोज मांगते हैं वो इस गाने में आपको देखने को मिलने वाला है।
वीडियो के बोल हैं, ''मोमोज गरम गरम मोमोज.. तीखी वाली चटनी के साथ मुझे एक और दो।'' ढिंचैक पूजा ने छोटी से क्लिप डालते हुए ऐलान किया है और लिखा है, ''ढिंचक पूजा द्वारा गाया गया मोमोज गीत।'' इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
हमेशा की तरह से लोग ढिंचैक पूजा के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह आश्चर्यजनक रूप से बेहतर हो रही है।'' एक ने लिखा, ''फिर आ गई दिन खराब करने।'' एक ने लिखा, ''न्यू वाइब मिल गई भाई लोग।'' एक ने लिखा, ''रिदम का और आपका संबंध आखिरकार जुड़ गया।'' एक ने लिखा, ''वीडियो की शुरुआत ऐसे क्यों हुई?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
