कंपकपाती आवाज, नम आंखें...जन्मदिन से पहले वायरल हुआ धर्मेंद्र का गाना गाते हुए वीडियो, इमोशनल हुए फैन्स

Dharmendra

बॉलीवुड के ही मैन कहलाए जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि धर्मेंद्र 60 के दशक से फिल्मों में काम करते आए हैं। उनकी फिल्मों के कुछ ऐसे हिट डायलॉग्स हैं जो आज भी लोगों के जुबान पर आ जाते हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र की तबीयत नासाज थी। जल्दी रिकवरी के लिए उन्हें अस्पताल भी भर्ती करवाया गया था, लेकिन अचानक ही उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। पति के बारे में बुरी खबर सुन हेमा मालिनी खुद को रोक नहीं लगीं और ऐसी अफवाह फैलाने वालों की जमकर लताड़ लगाई।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो

खबरों की मानें तो धर्मेंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह अब पहले से बेहतर हैं। बता दें कि अगले महीने 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन होगा। इस खास मौके पर परिवार ने अभी से ऐलान कर दिया है कि वह धर्मेंद्र का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने देंगे। बता दें कि धरम पाजी के साथ पूरा परिवार है। बच्चे, बड़े सभी मिलकर उनका ध्यान रख रहे हैं।

कंपकंपाती आवाज में गाना गाते दिखे धर्मेंद्र

ऐसे में धरम पाजी के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कभी वह अपने दिल का हाल बताते नजर आ रहे हैं तो कभी वह गाना गाते दिख रहे हैं। वहीं हाल ही में धर्मेंद्र का एक गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपना पसंदीदा गाना 'ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल' गाने की कोशिश कर रहे है। उम्र की वजह से कमजोरी धर्मेंद्र के चेहरे पर नजर आ रही है, लेकिन दिल में वही जोश लिए धरम पाजी गाना गाते दिख रहे हैं।

फैन्स के यूं आए रिएक्शन

बता दें कि धर्मेंद्र के इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस आप जल्द ही से ठीक हो जाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हम चाहते हैं कि आपका 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाए। आपके सभी फैन्स आपकी एक झलक देखना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X