देवी चित्रलेखा को घर बुलाकर भागवत कराना है बेहद सस्ता, नहीं देनी होती कोई भी फीस सिर्फ इतना है चार्ज...

Devi Chitralekha Katha Fees: कथावाचिका देवी चित्रलेखा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जन्म 19 जनवरी 1997 में हरियाणा के पलवल जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। आज के समय में वह एक मशहूर कथा वाचकों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। उनके अक्सर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं।
विदेशों में भी कथा करती हैं देवी चित्रलेखा
देवी चित्रलेखा के वीडियो और प्रवचन लोगों को काफी अच्छे लगते हैं और उनको लोग शेयर भी करते रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कथा करने जाती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी कथा की फीस का खुलासा कर दिया था।
देवी चित्रलेखा ने बताई अपनी फीस
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान देवी चित्रलेखा से सवाल किया गया था कि आप जैसे जो कथा वाचक है, उनके ट्रस्ट चलते हैं तो इसमें काफी दान आता है। इन पैसों का उपयोग कहां पर होता है? इस पर देवी चित्रलेखा ने जवाब देते हुए कहा था कि "मैं ऑन कैमरा बिल्कुल क्लियर कर देता हूं कि मेरी कथा की कोई भी कॉस्ट नहीं होती।"
स्टाफ में कम से कम 25 से 30
देवी चित्रलेखा ने आगे बात करते हुए कहा कि "कोई भी ऐसा नहीं कह सकता है कि मैंने कथा के नाम पर फीस ली है। लेकिन हां हमारे स्टाफ में कम से कम 25 से 30 लोग हैं जिसमें कैमरे वाले से लेकर म्यूजिशियन और अन्य लोग भी होते हैं। वह लोग निशुल्क जीवन यापन नहीं कर सकते हैं और उनका भी परिवार पैसों से ही चलता है।"
नॉर्मल से नॉर्मल चार्ज
देवी चित्रलेखा ने बात करते हुए कहा कि "उनका चार्ज नॉर्मल से नॉर्मल जो भी आता है वह कॉस्ट ऑर्गेनाइजर या फिर यजमान देते हैं। जो लोग भी स्टाफ को डायरेक्ट देना चाहते हैं तो उनका सीधा भी दे सकते हैं। लेकिन अगर मैं यह कहूं कि मुझे कथा की फीस लेनी है तो यह मैंने आज तक कभी भी नहीं कहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











