कथा-भजन छोड़-छाड़कर देवी जी ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, वेकेशन पर चित्रलेखा जी ने लहराई जुल्फें

Devi Chitralekha Glamourous Photos: कथावाचिका देवी चित्रलेखा जी भारत के कोने कोने से लेकर विदेशों में कथाएं और भजन करने के लिए मशहूर है। लेकिन इस दिनों संकीर्तन यात्रा के दौरान चित्रलेखा जी जरा वेकेशन मोड में भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली देवी चित्रलेखा जी ने अपनी नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
देवी जी काफी शांति और आनंदमय जीवन जीना पसंद करती हैं। कथा के साथ साथ देवी चित्रलेखा प्रकृति के हर नजारे का भरपूर आनंद उठाती हैं। कथावाचिका देवी चित्रलेखा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी यात्राओं और कथाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अप्डेट करती रहती हैं।
देश विदेशों में कथाएं करने के बाद चित्रलेखा इन दिनों एक आध्यात्मिक यात्रा के लिए एक क्रूज पर हैं। यह यात्रा 6 से 16 जून, 2025 तक यूरोप में होगी। देवी चित्रलेखाजी एक क्रूज पर एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, जो 6 से 16 जून, 2025 तक यूरोप में होगी। इस क्रूज यात्रा का मुख्य उद्देश्य शांति और भक्ति के साथ दिव्य भागवत कथा का अनुभव करना है। यह यात्रा भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करने का एक अवसर होगा।
ऐसे में ग्रीस से चित्रलेखा ने अपनी यात्रा के पहले दिन की कुछ बेहद खास और प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। देवी चित्रलेखा इन तस्वीरों में सूट में बेहद सिंपल और सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही पहली तस्वीरें में वो धूप में सनग्लासेज लगाए नजर आ रही हैं।
देवी चित्रलेखा की कथाएं आम से लेकर खास और लोअर क्लास से लेकर एलीट क्लास सभी में बीच मशहूर हैं। इस तस्वीरों में चित्रलेखा कई हाई क्लास लोगों के साथ भी पोज देती दिखाई दे रही हैं। चित्रलेखा का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
देवी चित्रलेखा के वीडियो और प्रवचन लोगों को काफी अच्छे लगते हैं और उनको लोग शेयर भी करते रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कथा करने जाती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी कथा की फीस का खुलासा कर दिया था।
देवी चित्रलेखा ने आगे बात करते हुए कहा कि "कोई भी ऐसा नहीं कह सकता है कि मैंने कथा के नाम पर फीस ली है। लेकिन हां हमारे स्टाफ में कम से कम 25 से 30 लोग हैं जिसमें कैमरे वाले से लेकर म्यूजिशियन और अन्य लोग भी होते हैं। वह लोग निशुल्क जीवन यापन नहीं कर सकते हैं और उनका भी परिवार पैसों से ही चलता है।"


Click it and Unblock the Notifications