आवारा कुत्तों को इंजेक्शन लगवाने के लिए ले जा रही वैन, तभी एक शख्स ने आकर खोल दी कुंडी और फिर...

viral video

Viral Video: दिल्ली से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक MCD (नगर निगम) की एनिमल एंबुलेंस से कुत्तों को छुड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया कि यह गाड़ी कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के लिए ले जा रही थी। लेकिन युवक ने अचानक दरवाजे खोल दिए और कुत्तों को आजाद कर भाग निकला।

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो पीछे चल रही एक कार में बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया था। इसमें साफ दिख रहा है कि एंबुलेंस में दो कुत्ते बंद थे। तभी एक स्कूटर सवार आया और दरवाजे खोलकर दोनों कुत्तों को बाहर निकाल दिया। जैसे ही कुत्ते आज़ाद हुए, युवक तुरंत वहां से फरार हो गया।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @Incognito_qfs नामक अकाउंट से शेयर किया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा था- "एमसीडी कुत्तों को नसबंदी के लिए ले जा रही थी, लेकिन यह डॉग लवर उन्हें छुड़ा ले गया। देश में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के पीछे ऐसे लोग ही जिम्मेदार हैं। ये लोग किसी का काम नहीं होने देते और बेवजह दखल देते रहते हैं।"

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, "यह सब लोगों और सरकार के बीच भरोसे की कमी की वजह से होता है। कई एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर बंद पड़े हैं या बुरी हालत में हैं। वहां जानवरों के साथ गलत बर्ताव होता है। इसलिए कोई यह गारंटी नहीं दे सकता कि कुत्तों को सही वजह से ले जाया जा रहा था।"

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "स्कूटर का नंबर देखकर इस युवक को पकड़ना मुश्किल नहीं है। इसे सजा के तौर पर 10 आवारा कुत्ते इसके घर भेज देने चाहिए, ताकि इसे समझ आए कि इतने कुत्तों के साथ रहना कितना मुश्किल होता है।"

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग युवक को 'डॉग लवर' कहकर सही ठहरा रहे हैं, तो कई लोग उसे गैर-जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के कदम से न सिर्फ कुत्तों की आबादी पर कंट्रोल करना मुश्किल होगा, बल्कि लोगों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X