Viral Video: दिल्ली की जहरीली हवा में हुआ शादी का फोटोशूट, मास्क पहने हुए कपल ने फूलों की जगह रखी दवाइयां!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो छाया हुआ है, जिसमें दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शादी का फोटोशूट करते नजर आ रहे हैं। यह फोटोशूट दिल्ली के एक लोकप्रिय आउटडोर लोकेशन पर किया गया, लेकिन इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अपने चेहरे पर ऑक्सीजन फिल्टर वाले मास्क पहन रखे हैं।
इस वीडियो ने रोमांटिक शादी के फोटोशूट को एक फनी मोड़ दे दिया और साथ ही दिल्ली की जहरीली हवा पर कॉमेडी भी की है।
क्या है वीडियो में
वीडियो में दिख रहे रिशभ शुक्ला (Rishabh Shukla) एक मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, वे ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आए, जबकि उनके साथ मुस्कान नाथपाल (Muskan Nathpal) थीं, जिन्होंने उनकी पत्नी का किरदार निभाया। शुरुआत में दोनों कपल्स की तरह खूबसूरत पोज देते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दिखत है कि दोनों ने एयर फिल्टर मास्क लगा रखे हैं।
वीडियो में एक और मजेदार ट्विस्ट यह है कि फूलों और सजावट की जगह चारों ओर दवाइयों के पैकेट रखे नजर आते हैं। रिशभ ने वीडियो पर लिखा- 'काफी धुआंधार फोटोशूट।' इस कैप्शन ने वीडियो की थीम को और मजेदार बना दिया।
दिल्ली में बेहद खराब है AQI
दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। 10 नवंबर को कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सीरियस कैटेगरी में दर्ज किया गया। News18 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में कई एयर क्वालिटी मॉनिटर सही से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे आंकड़ों में गड़बड़ी हो रही है। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक आनंद विहार में AQI 400 के पार पहुंच गया, बावजूद इसके कि वहां घंटों तक धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। यह वीडियो एक ओर जहां लोगों को हंसी देता है, वहीं दूसरी ओर यह कड़वी सच्चाई भी दिखाता है कि दिल्ली की हवा अब लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











