Delhi Metro में चूहे-बिल्ली की तरह झगड़ पड़ी दो औरतें, बैग और फोन पटक कर खींचने लगीं एक-दूसरे के बाल और...

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसी घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक वीडियो (Delhi Metro Video) वायरल हुआ है, जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

झगड़े का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं। झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी को सीट पर धक्का दिया और फिर दोनों ने पूरी ताकत से एक-दूसरे के बाल खींचे। वीडियो में एक और महिला बीच-बचाव करने की कोशिश भी करती है, लेकिन दोनों लड़कियां रुकने का नाम ही नहीं लेतीं।

घटना का सही समय और जगह अभी पता नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के अंदर का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे देखकर दिल्लीवासियों को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

झगड़े की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झगड़ा सीट को लेकर हुआ था। हालांकि वीडियो में ट्रेन के अंदर बहुत सी सीटें खाली नजर आ रही हैं और बहुत कम लोग मेट्रो के अंदर नजर आ रहे हैं।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो से इस तरह का वीडियो सामने आया है, इससे पहले भी कई बार मेट्रो के अंदर लोगों के झगड़ने के वीडियोज सामने आते रहे हैं और उन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई है।

More from Filmibeat

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X