Delhi Metro में सांप-सांप कहकर चिल्लाने लगीं औरतें, कई सीट पर चढ़ीं तो कई लड़कियां रॉड पकड़कर लगीं लटकने

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महिलाओं की कोच में अचानक यह अफवाह फैल गई कि वहां एक सांप घुस आया है। जैसे ही ये बात पता चली, कोच में मौजूद महिलाएं घबरा गईं, सीटों पर चढ़ने लगीं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

इस अफरातफरी का एक वीडियो एक यात्री ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच में किस तरह से अफवाह ने औरतों को डरा दिया।

DMRC ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस मामले में सफाई दी है। DMRC ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर रोका गया और फिर उस मेट्रो को डिपो भेजकर पूरी जांच कराई गई।

DMRC ने क्या कहा

"हमारी टीम ने ट्रेन और CCTV फुटेज की गहराई से जांच की, लेकिन कहीं भी कोई सांप नहीं मिला। हां, जांच के दौरान एक छोटी सी छिपकली जरूर दिखाई दी।" DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि अगर उन्हें मेट्रो में किसी तरह की परेशानी दिखे तो वे तुरंत स्टाफ को जानकारी दें, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- "दिल्ली में ट्रैफिक हो या वाइल्डलाइफ, हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है!" दूसरे यूजर ने मजाक में कहा- "अरे वो मेरा बॉस होगा! ध्यान रखना, वरना मेरी सैलरी अटक जाएगी!" तीसरे यूजर ने लिखा- "मुसीबत में फंसो तो घबराओ मत, वीडियो बनाओ क्योंकि कैमरामैन कभी नहीं मरता!"

वहीं एक महिला, जो उस कोच में मौजूद थीं, ने बताया कि पहले किसी ने बोला था कि छिपकली है, लेकिन अचानक किसी ने सांप कह दिया और सब डर के मारे चिल्लाने लगे।

More from Filmibeat

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X