Viral Video: दिल्लीवाला लड़का दिखा गया अपना कमाल, चंद रुपए लगाकर सड़क पर पड़े पत्थर से कमाया 987% मुनाफा

Delhi boy viral clock video

Viral Video: दिल्ली के एक यंग लड़के ने अपनी क्रिएटिव सोच और बिजनेस माइंडसेट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उसने सड़क किनारे पड़े एक साधारण पत्थर को एक आर्टिस्टिक और फंक्शनल घड़ी में बदलकर महज कुछ मिनटों में 987% से अधिक मुनाफा कमाया।

कैसे बनी ये खास घड़ी

वीडियो में लड़का बताता है कि उसने पहले सड़क से एक आम पत्थर उठाया और उसे आर्ट का अनोखा नमूना बनाने का फैसला किया। सबसे पहले उसने कारीगर से पत्थर को अपने मनचाहे आकार में कटवाया। इसके बाद उसने उसे पॉलिश और पेंट किया ताकि वह प्रीमियम और अट्रैक्टिव दिखे। आखिर में उसने पत्थर के अंदर घड़ी का मैकेनिज्म फिट किया, जिससे यह एक सुंदर शोपीस बन गया।

शुरुआत में लोग उसकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे थे, लेकिन घड़ी का खुला बैक देखकर कोई खरीदने को तैयार नहीं हुआ। हार नहीं मानते हुए उसने पीछे का हिस्सा खूबसूरती से ढक दिया। अपग्रेडेड घड़ी लेकर जब वह वापस आया, तो एक ग्राहक ने इसे 5,000 रुपए में खरीद लिया। इस घड़ी की कुल लागत सिर्फ 460 थी, जिससे उसका मुनाफा देखकर लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

रील वायरल हो गई है और लोग लड़के की क्रिएटिविटी, आत्मविश्वास और उद्यमी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "जो कला देखता है, उसके लिए हर पैसा वसूल है!" दूसरे ने कमेंट किया- "कमाल का आइडिया, घड़ी की डिजाइन बिल्कुल यूनिक है!" कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा- "हमारे देश की हर गली में टैलेंटेड बच्चे हैं, बस सही प्लेटफॉर्म चाहिए।"

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X