Deepti Chaurasia Death: सौतन की वजह से राजश्री-कमला पसंद के मालिक की बहू ने खत्म की जिंदगी? क्या है पूरा मामला

Kamla Pasand Bahu Deepti Chaurasia Death: पूरे देश में मशहूर कमल पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक के घर से इस वक्त एक बुरी खबर आ रही है। जी हां, पता चला है कि कमल किशोर की बहू ने आत्महत्या कर ली है जो कि महज 40 साल की थी।
ये मामला मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार का बताया जा रहा है। इस मौके पर वो घर थी और घटना के बाद लोगों के मन ढेरों सवाल हैं। कमल किशोरी की दिवंगत बहू का नाम दीप्ति चौरसिया था और उनके परिवार बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
जैसे ही मामला सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि इस घटना ने सभी को सन्न कर दिया है। निधन के बाद एक सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कमल किशोर ने अपने बेटे हरप्रीत चौरसिया की शादी साल 2010 में की थी। इस दौरान दीप्ति उनके घर में बहू बनकर आईं और दोनों का एक 14 साल बेटा भी है। कहा जा रहा है कि शादी के इतने सालों के बाद हरप्रीत का अफेयर किसी साउथ इंडियन हीरोइन से हो गया था और उन्होने उससे दूसरी शादी कर ली थी। रिपोर्ट्स की माने तो ये सदमा दीप्ति बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक नोट मिला है जिसमें साफ तौर पर प्यार और रिश्ते को लेकर विश्वासघात की बात कही गई है।
दुपट्टे से लटका मिला शव
खबरें आ रही हैं कि निधन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दीप्ति का मृत शरीर एक दुपट्टे से लटका हुआ मिला था। सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि कमला पसंद और राजश्री के मालिक की तूती पूरे देश में बोलती है और सभी उनको जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











