Dalai Lama ने भीड़ के सामने Lady Gaga को ऐसी जगह छुआ, सिंगर हुई अनकंफर्टेबल फिर भी...

Dalai Lama Lady Gaga Video: दलाइ लामा, जो एक फेमस आध्यात्मिक नेता हैं, उनके वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार वो अपने दिल को लुभा देने वाले भाषण की वजह से चर्चा में आते हैं और कभी वो अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आते हैं।
लेडी गागा को गलत जगह छुआ
दलाइ लामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है लेकिन लोग दलाइ लामा की हरकत देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। इसमें दलाइ लामा अमेरिकी सिंगर लेडी गागा के घुटने को गुदगुदा रहे हैं और आपको बता दें, लेडी गागा के पैर के उस हिस्से में जींस का टुकड़ा नहीं है, क्योंकि वो जींस रिब्ड है। यह वीडियो 2016 का है, जब दोनों एक सम्मेलन में मिले थे।
लेडी गागा ने रोका दलाइ लामा का हाथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दलाइ लामा गागा के घुटने को छूते हैं, तो वह थोड़ी अनकंफर्टेबल होती हैं और मुस्कुराते हुए अपने सिर को हिलाती हैं। फिर जब वे ज्यादा छूने की कोशिश करते हैं, तो लेडी गागा अपने हाथ को उनके हाथ पर रखकर रोक देती हैं। इसके बाद भी उस वक्त बातचीत जारी रहती है और वहां मौजूद लोग हंसते हैं।
जीभ चूसने को कहा था
इसके अलावा दलाइ लामा एक और विवाद सामने आया था, जब उन्होंने एक लड़के को किस करते और उसे अपनी जीभ चूसने के लिए कहते दिखे थे। इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और इस घटना को लेकर अफसोस जताया।


Click it and Unblock the Notifications











