6 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस का होटल मे हुआ रेप, मां ने छोटी उम्र मे करवाया काम प्रोड्यूसर ने की भी गंदी हरकत

Daisy Irani Raped At 6: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डेजी ईरानी कई सारी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में नजर आ चुकी है। उन्होंने हाउसफुल से लेकर दिल तो बच्चा है जी और क्या कहना जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बेहद छोटी सी उम्र में दर्द का सामना किया। उनकी मां ने उनसे छोटी उम्र में फिल्मों में काम करवाया और फिर एक जानकार ने 6 साल की उम्र में उनका रेप कर दिया। इस दर्द को वह आज भी नहीं भूल पाई है।

Daisy Irani

डेज़ी ईरानी ने बताया सालों पुराना राज

डेज़ी ईरानी ने साल 2018 में मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना के बारे में बताया था। अभिनेत्री ने बताया था कि साल 1957 में फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग के लिए वह चेन्नई गई हुई थी। तब वह सिर्फ 6 साल की थी और उनकी मां ने उनके लिए एक गार्जियन को भी रखा हुआ था। जिसकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी पहचान भी थी।

डेज़ी ईरानी की मां को ऐसा लगता था कि यह शख्स उनकी बेटी को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए मदद करेगा। गार्जियन डेजी को फिल्म के सेट पर ले जाने और लाने का काम करता था। लेकिन जब वह फिल्म के लिए चेन्नई गई तो एक रात उस शख्स ने उनके साथ रेप कर दिया और बेल्ट से पीटा भी। धमकी दी थी कि उन्होंने अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें जान से मार डालेंगे। उसके बाद अगले दिन जब है शूटिंग सेट पर पहुंची तो उन्होंने पूरी शिद्दत से शूटिंग की कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

प्रोड्यूसर ने की थी घटिया हरकत

डेज़ी ईरानी ने यह भी बताया था कि उनकी बहन हनी ईरानी और उनका कोई भी बचपन नहीं रहा। बचपन से ही उनसे काम करवाने लगी थी। 50 के दशक में आई काफी सारी फिल्मों में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया और फिर टीनएजर के तौर पर भी काम किया।

डेज़ी ईरानी ने बताया कि जब वह टीनएजर हो गई थी तो उनकी मां उनके ऊपर के कपड़ों में स्पंज डालकर उन्हें साड़ी पहनकर प्रोड्यूसर मालिकचंद कोचर के ऑफिस में छोड़ आई थी। जहां प्रोड्यूसर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। जब अभिनेत्री को गुस्सा आया तो उन्होंने अपने कपड़ों के स्पंज को निकाल कर उनके हाथ में रख दिया और प्रोड्यूसर भी दंग रह गया।

Read more about: daisy irani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X