डकैत पान सिंह तोमर की पोती में आ गई दादा की आत्मा? मीटर लगाने आए JE पर कहर बनकर टूटी, जड़े कई थप्पड़!

viral video

Paan Singh Tomar Granddaughter Video- डकैत पान सिंह तोमर के बारे में भला कौन नहीं जानता है। उनकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बन चुकी है। आज भले ही पान सिंह तोमर इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका नाम सभी जानते हैं।

पान सिंह तोमर का किरदार मरहूम अभिनेता इरफान खान ने निभाया था और काफी जबरदस्त काम किया था। अब पान सिंह तोमर की पोती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की की रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

सामने आई जानकारी से पता चला है कि पान सिंह तोमर की पोती ने स्मार्ट मीटर लगाने आए जेई पर हमला कर दिया और एक के बाद एक कई थप्पड़ लगातार जड़ती चली गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये वीडियो झांसी के बबीना का है। यहां पर स्थित पंजाबी कॉलोनी में पान सिंह तोमर की पोती रहती है। मीटर को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होने JE विभव कुमार रावत को कई तमाचे मारे। अब इस बहस और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बता दें कि स्मार्ट मीटरों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है।

इस वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''गजब गजब गजब।'' एक ने लिखा, ''अब तक पुलिस की कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह गुंडी औरत पर... जेल में बंद करो... बाकी सब इसके बाद...।'' एक ने लिखा, ''टाइगर अभी जिंदा है।'' एक ने लिखा, ''एकदम सही किया, इनकी दादागिरी ऐसी ही उतरेगी ताकि कोई गरीब को परेशान न कर सके।'' एक ने लिखा, ''पान सिंह तोमर जी की फिल्म में उन्हें डकैत नहीं कहा गया, हालात ने उन्हें बागी बनाया था, कृपया किसी को बदनाम न करें।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि आप देखिए ये वायरल वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X