Cristiano Ronaldo के 18 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अचानक हो गए कम, क्या है कारण?
Cristiano Ronaldo Lost Followers: क्रिस्टियानो रोनाल्डो.. एक ऐसा नाम जिससे पूरी दुनिया वाकिफ है। वो एक फुटबॉलर हैं जो कि अपने शानदार गेम को लेकर जाने जाते हैं। कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स उनके नाम हैं जिसके बारे में काफी लोग जानते हैं।

बता दें कि रोनाल्डो वो शख्सियत हैं जिनको इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। उनको करीब 664 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। लेकिन ये तब है जब हाल ही में उनके 18 मिलियन फॉलोअर्स कम हुए हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। कई बार तो ऐसा होता है कि लोगों के 18 मिलियन फॉलोअर्स भी नहीं होते और इतने उनके अकाउंट से रिमूव कर दिए गए हैं।
क्यों कम हो गए 18 मिलियन फॉलोअर्स
मेटा ने हाल ही में एक तगड़ा एक्शन लिया है और इंस्टाग्राम से फे क और उन एकाउंट्स को रिमूव कर दिया है जो कि एक्टिव नहीं थे। ऐसा करते ही रोलाल्डो की फॉलोविंग लिस्ट से 18 मिलियन लोग कम हो गए। ये वो लोग थे जिन्होने अकाउंट तो बनाया था लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। हालांकि इसके बाद भी रोनाल्डो को किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि इसके बाद भी उनके आप पास कोई नहीं है। दुनिया के 5 सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलेब्स में रोनाल्डो नंबर 1 पर हैं।
कौन हैं दुनिया के 5 सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले वाले सितारे?
इस लिस्ट में कोई इंडियन सितारा नहीं शामिल है। पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके 664 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दूसरे नंबर पर मेस्सी हैं जिनको 512 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। तीसरे नंबर पर सेलेना गोमेज आती हैं जिनके 414 मिलियन फॉलोअर्स हैं, चौथे नंबर पर हैं काइली जेनर जिनको 390 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आखिरी में यानि 5वें नंबर पर द रॉक के नाम मशहूर ड्वेन जॉनसन हैं जिनको करीब 390 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
