Fact Check: रोनाल्डो को मक्का-मदीना में गर्लफ्रेंड के साथ देख पागल हुए लोग! सगाई के बाद कुबूला इस्लाम?

Cristiano Ronaldo Mecca Medina: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलगर माने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और अपने चार बच्चों की मां के साथ सगाई कर हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से रोनाल्डो की कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज की मक्का मदीना से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जहां जॉर्जिना रोड्रिगेज हिजाब पहने दिखाई दे रही हैं को वहीं रोनाल्डो भी सजदा करने वाले सफेद लिबास में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दोनों नमाज अदा करने वाला पोज भी दे रहे हैं।
नेटिजंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही काफी सारे लोग दिल और अलमहदुल्लिाह जैसे कमेंट भी कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या रोनाल्डो ने अपना धर्म बदलकर इसलाम अपना लिया है।
हालांकि आपको बता दें कि इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। ये रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की असली तस्वीरें नहीं बल्कि फेक तस्वीरें हैं। इन्हें एआई टूल्स की मदद से तैयार किया गया है। एक नजर में देखने में ये आपको एआई की नहीं लगेंगी लेकिन सच्चाई ये ही है। ये पहली बार नहीं कि किसी सेलेब्स की ऐसी एआई तस्वीरें क्रिएट की गई है बल्कि तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर हॉलीवुड स्टार्स और खिलाड़ी इसका शिकार हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











