..................... Cricketer Vaibhav Suryavanshi And Singer Maithili Thakur Are Cousins Know The Truth Behind Viral Post - Hindi Filmibeat

मैथिली ठाकुर से है वैभव सूर्यवंशी का रिलेशन? जानें कैसे लीक हुई दोनों की नजदीकियां

Vaibhav Suryavanshi Maithili Thakur Relation: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर आपस में कजिन भाई बहन है। वीडियो की माने तो वैभव असल में मैथिली के बुआ के बेटे हैं और वही मैथिली को वैभव की मां की बेटी बताया जा रहा है। अगर आपको लगता है कि यह वीडियो सच है तो जरा रुक जाइए। क्योंकि जांच पड़ताल करने के बाद इसका सच कुछ और ही निकलकर आया।

Vaibhav Suryavanshi Maithili Thakur

क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों सितारों की तस्वीरों को एक साथ जोड़कर दिखाया जा रहा है। जिसमें बड़ा दावा किया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदार लगते हैं। जिस हिसाब से दोनों कजिन भाई बहन है और उनका आपस में खून का रिश्ता है।

पड़ताल में सच आया सामने

जब हमने दोनों के बैकग्राउंड और माता-पिता के बारे में जानकारी निकाली तो यह दावा पूरी तरीके से फर्जी साबित हुआ। दरअसल वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ। उनके पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है और मां का नाम आरती सूर्यवंशी है। वह एक राजपूत ठाकुर परिवार से आते हैं। लेकिन अगर हम मैथिली की बात करें तो वह बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जन्मी। उनके पिता का नाम रमेश ठाकुर है और वही मां का नाम भारती ठाकुर है। उनका परिवार मूल रूप से एक संगीतकार ब्राह्मण परिवार है।

अगर हम जाति और समाज के आधार पर देखें तो दोनों का परिवार पूरी तरीके से अलग है। सनातन परंपराओं और पारिवारिक ढांचों की माने तो दोनों के परिवारों के बीच दूर-दूर तक कोई भी भाई-बहन वाला रिश्ता बैठता ही नहीं है। हालांकि दोनों बिहार से ही आते हैं और बहुत कम उम्र में अपने-अपने फील्ड में बड़ा नाम कमा चुके हैं। लेकिन इसके चक्कर में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स फेक न्यूज़ फैलाते हैं।

Read more about: Maithili Thakur bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X