विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर की टक्कर का है ये क्रिकेटर, अपनी ही बहन से शादी कर पैदा की 5 बेटियां

Pakistani Cricketer Marry Sister: आपने कभी सोचा है कि एक तूफानी क्रिकेटर, जो मैदान पर छक्के-चौके मारता है, उसकी लव स्टोरी कितनी अलग हो सकती है? हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की। वैसे तो वो अपने खेल के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं जो आपको हैरान कर देंगे।
सोचिए, स्कूल में अपनी टीचर से प्यार करने वाला लड़का, आखिर में शादी किसी और से करता है, और वो भी अपनी ही फैमिली में! आइए जानते हैं शाहिद अफरीदी की ये दिलचस्प प्रेम कहानी।
पिता के एक मज़ाक ने तय कर दी शादी
शाहिद अफरीदी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज़्यादा बात नहीं करते। लेकिन एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि एक बार वो किसी टूर पर जाने वाले थे, तो मज़ाक-मज़ाक में अपने पिता से कहा, "मेरे लिए कोई लड़की ढूंढ दो।" अफरीदी ने तो मज़ाक में कहा था, लेकिन उनके पिता ने इस बात को गंभीरता से ले लिया।
जब अफरीदी टूर से लौटे, तो उनके पिता ने उन्हें बताया, "मैंने तुम्हारी सगाई कर दी है।" अफरीदी ये सुनकर हैरान रह गए, लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाए। उन्होंने बस पिता को बधाई दी और चुपचाप वहां से चले गए। उनकी होने वाली पत्नी कोई और नहीं, बल्कि उनकी ममेरी बहन नादिया थीं।
शादी के बाद मैदान पर जलवा!
शाहिद अफरीदी और नादिया की शादी 22 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उस समय इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ चल रही थी। शादी के बाद अफरीदी ने पहले ही मैच में धमाल मचा दिया। लाहौर में खेले गए उस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया और 5 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' भी बने। उनकी शादी के बाद का ये प्रदर्शन वाकई यादगार था।
9 साल की उम्र में टीचर से प्यार!
अफरीदी ने एक बार अपने बचपन का एक और मज़ेदार किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें अपना पहला प्यार कब हुआ था। ये तब की बात है जब वो स्कूल में पढ़ते थे। उनके पहले प्यार कोई और नहीं, बल्कि उनकी टीचर थीं। अफरीदी के मुताबिक, "वो बचपन की बात थी। मैं 9 साल का था। मुझे टीचर से प्यार हो गया था। वो बहुत खूबसूरत थीं।" शाहिद अफरीदी की ये लव स्टोरी बताती है कि कैसे जिंदगी में प्यार अलग-अलग मोड़ लेता है। बचपन का प्यार एक तरफ और जिंदगी का हमसफर दूसरी तरफ।


Click it and Unblock the Notifications
















