सादे सिंपल मिडिल क्लास लड़की से शादी रचा रहा है ये टॉप क्रिकेटर, घरवालों से तय कर दिया था रिश्ता
Akashdeep Singh Girlfriend: उभरते हुए क्रिकेटर आकाशदीप सिंह करियर के पीक पर सेहरा सजाने को तैयार हो गए हैं। आकाशदीप सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आकाशदीप सिंह की शादी की रस्में उनके पैतृक गांव में तिलक की रस्म से शुरू हुई हैं।

पैतृक गांव में हुई आकाशदीप सिंह के तिलक की रस्म
21 जून को तिलक की रस्म हुई है और इसके बाद हल्दी मेहंदी की रस्मों के बाद 24 जून को वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में शादी होगी। शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इसके साथ ही इस क्रिकेटर के फैंस को भी इस शादी की पहली तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
आकाशदीप सिंह के तिलक की रस्म का वीडियो
आकाशदीप सिंह के तिलक की रस्म से एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान वहां उनके परिवार-गांव के लोग और रिश्तेदारों की हजारों की भीड़ में सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। दूल्हे राजा आकाशदीप सिंह भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।
कौन है आकाशदीप सिंह की दुल्हनिया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहतास जिला के डेहरी के मानिकपुर के रहने वाली अक्षिता के साथ आकाशदीप की शादी तय हुई है। अक्षिता मानिकपुर गांव के अमित कुमार सिंह की बेटी हैं। आकाशदीप की दुल्हन बनने जा रही अक्षिता राज एक सिंपल सी मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली लड़की हैं। दिलचस्प बात ये है कि यह पूरी तरह से परंपरागत और अरेंज्ड मैरिज है।
आकाशदीप सिंह का करियर
करियर की बात करें तो 29 साल के आकाशदीप सिंह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। आकाशदीप ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.78 की औसत से 28 विकेट लिए हैं। एक बार 10 विकेट और एक बार 5 विकेट हासिल किए हैं। 10 टेस्ट मैच में उन्होंने 163 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 66 रन है।


Click it and Unblock the Notifications