OYO रूम का दरवाजा खोलकर रोमांस कर रहा था कपल, सामने वाले घर से युवक ने लगा दी आवाज, हड़बड़ी में करने लगा..

OYO Room Viral Video- सोशल मीडिया पर कई बार लोग ऐसे वीडियो साझा कर देते हैं जिनको देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो ओयो रूम (OYO Room) का वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आपको ओयो रूम के अंदर एक कपल नजर आएगा जो कि लगातार रोमांस कर रहा था और उसने बालकनी का दरवाजा नहीं बंद किया हुआ था। इस दौरान सामने वाले घर की बालकनी पर खड़ी लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया कि आपको यकीन नहीं होगा।
इस वीडियो को official_friend77 नाम के एक यूजर ने साझा किया है। इस मजेदार वीडियो में सामने खड़े युवक ने शोर मचाते हुए कपल को कुछ कहा था और इसके बाद लड़का दौड़कर सामने आया।
दरवाजा बंद कर लो...
ओयो रूम के इस वीडियो में आप देखेंगे कि बालकनी से एक शख्स वीडियो बना रहा था। सामने ओयो होटल का रूम है जिसमें एक कपल बेड पर लेटकर रोमांस करता दिख रहा है। इस दौरान कपल ने होटल के बालकनी का दरवाजा खोला हुआ है।
दूसरे घर की बालकनी से सब नजारा देख रहे युवक ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करते हुए शोर मचाया कि, ''ओये दरवाजा बंद कर ले।'' जैसे ही कपल ने ये सुना तो लड़का तुरंत दौड़कर आया और दरवाजा बंद कर लिया। फिर बालकनी पर खड़े युवक ने जोरदार ठहाका लगाया। इस दौरान वो अकेला नहीं था बल्कि कई और लोगों की आवाजें भी आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद ये आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई के लाइक करना चाहिए वरना पूरी वीडियो बनाकर वायरल भी कर सकता था।'' एक ने लिखा, ''भाईचारा ऑन टॉप।'' एक ने लिखा, ''भाई के पास S24 अल्ट्रा नहीं था।'' एक ने लिखा, ''भाई इंसानियत अभी भी जिंदा है लगता है।'' एक ने लिखा, ''क्या हो रहा है यार।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











