चलती ट्रेन का टॉयलेट बना इश्क का अड्डा! कपल की हरकत कैमरे में कैद, Full Video हुआ वायरल
Couple Romance Viral Video: आज के समय में कपल्स के लिए निजी जगह ढूंढना आसान नहीं रह गया है। कई बार जेब भी इजाज़त नहीं देती। ऐसे में कुछ लोग बिना सोचे-समझे सार्वजनिक जगहों को ही निजी स्थान बना लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती ट्रेन के टॉयलेट के अंदर आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ट्रेन के टॉयलेट में काफी देर तक अंदर रहते हैं। इसके बाद अचानक लड़की बाहर निकलती है। जैसे ही वह बाहर आती है, टॉयलेट के अंदर लगे शीशे में एक युवक दिखाई देता है, जो लड़की के साथ अंदर मौजूद था।
कुछ ही देर बाद युवक भी खुद को संभालते हुए टॉयलेट से बाहर निकलता है। इससे साफ हो जाता है कि दोनों ने ट्रेन के टॉयलेट को ही अपनी निजी जगह समझ लिया था। यह पूरी घटना किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस हरकत की निंदा कर रहे हैं और इसे सार्वजनिक जगहों की मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो जानबूझकर बनाया गया हो सकता है, ताकि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज मिल सकें। यानी इसे एक पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है।
कमेंट सेक्शन में भी लोगों की प्रतिक्रियाएं खूब देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सब देखकर हैरानी होती है कि लोग क्या-क्या करने लगे हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "लगता है अब धरती पर कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा।"
फिलहाल इस वीडियो की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।


Click it and Unblock the Notifications