कपल ने चलती ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO रूम, दरवाजा पीटती रही बाहर खड़ी महिला, लेकिन अंदर...

Indian Train Toilet become OYO Room- सोशल मीडिया के इस दौर में आपको कब कौन सा वीडियो देखने को मिल जाएगा कुछ नहीं कहा जा सकता है। लोग बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहे हैं और पब्लिक प्लेस में भी अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं।
हालिया वीडियो इंडियन रेल से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल को टॉयलेट से निकलते देखा जा सकता है। भारतीय रेल के इस पब्लिक टॉयलेट को ओयो रूम बनाने वाले इस कपल की वीडियो सामने आते ही लोग हैरान हैं और बुरी तरह से भड़के हुए हैं।
हालांकि ये कपल कौन है और ये कौन सी ट्रेन का वीडियो है इसको लेकर कुछ सामने नहीं आया है। वीडियो rewasatnanews.ai के द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।
महिला खटखटाती रही दरवाजा
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को वाशरूम का दरवाजा पीटते देखा जा सकता है लेकिन कोई रिस्पॉन्स अंदर से नहीं आता है। कुछ देर बाद लड़की दरवाजा खोलती है और झांककर देखती है। वीडियो बना रहा शख्स इन दोनों का साथी है और वही इशारा करता है कि अब निकलने का समय है क्योंकि कोई नहीं है।
इसके बाद पहले लड़की वाशरूम से निकलती है और कुछ ही सेकंड के बाद लड़का भी उसी टायलेट रूम से निकलता है। इस दौरान इनका वीडियो उसी शख्स ने शूट किया जो कि बाहर शायद इनका गार्ड बनकर बैठा था। चलती ट्रेन के टॉयलेट में अश्लील हरकतें करने वाले इस कपल को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
वीडियो में लड़की को वाशरूम से झांककर हंसते हुए देखा जा सकता है। एक यूजर ने लिखा, ''लड़की हस रही है इसका मतलब स्क्रिप्टेड है।'' एक ने लिखा, ''बीच में वीडियो कट है मतलब एडिटेड है।'' एक ने लिखा, ''बस अब यही देखना बाकी रह गया था।'' एक ने लिखा, ''किसी को बदनाम मत करो।''
रियल या एडिट
हालांकि ये वीडियो एडिटेड है या फिर रियल है इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोग इसको एडिटिंग कह रहे हैं तो वहीं किसी किसी का मानना है कि वीडियो ओरिजनल है। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications