'हिंदू जोड़ो यात्रा' से जुड़ सकते हैं प्रेमानंद महाराज? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हाल ही में की थी मुलाकात

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Hindu Jodo Yatra: सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस यात्रा को कर रहे हैं और उनके साथ लाखों लोग जुड़ रहे हैं। ना सिर्फ आम इंसान बल्कि कई सितारे भी इस लिस्ट में शामिल है।

जो सितारे आ नहीं पा रहे हैं वो सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को समर्थन दे रहे हैं। बता दें कि इस 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' को लेकर देश भर के सनातन धर्म प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने वाला है।

खबरें हैं कि इस यात्रा से वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज भी जुड़ने वाले हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज को लेकर इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है और किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। बता दें महीने भर पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की थी और इस दौरान दोनों काफी प्यार से मिले थे। अगर इस यात्रा में प्रेमानंद महाराज शामिल होंगे तो ये यात्रा काफी बड़ी हो जाएगी।

तबीयत को लेकर रहते हैं परेशान

भले ही ये जानकारी सामने आ रही है यात्रा जब वृंदावन पहुंचेगी तो प्रेमानंद जी महाराज इसमें शामिल होंगे। हालांकि सभी जानते हैं कि लीवर संबंधी बीमारी के चलते वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं। फिलहाल प्रेमानंद महाराज या उनके शिष्यों की तरफ से इस यात्रा में शामिल होने को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनको लेकर कई तरह के वीडियो सामने आते हैं जो कि हिंदू-मुस्लिम सभी को काफी पसंद आते हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो यात्रा निकाल रहे हैं उसका मतलब हिंदुओं को जोड़ना और भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाना है। हालांकि संविधान के मुताबिक भारत एक लोकतांत्रिक देश है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में इसको लेकर क्या नया कारनामा होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X