एक ही शरीर से जुड़ी जुड़वा बहनों में एक ने की शादी, दूसरी ने किया कुंवारी होने का ऐलान

Conjoined twin Carmen Andrade

यूट्यूब स्टार और जुड़वां बहनों में से एक, कारमेन आंद्राडे ने अपने लंबे समय से साथी डैनियल मैककॉर्मैक के साथ शादी कर ली है। इस जोड़े ने लगभग एक साल पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। 25 वर्षीय कारमेन और 28 वर्षीय डैनियल ने पिछले साल अक्टूबर में कनेक्टिकट के न्यू मिलफोर्ड स्थित लवर्स लीप ब्रिज पर परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह में विवाह किया था।न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह निजी शादी उस समय हुई जब यह जोड़ा अपने पांचवें सालगिरह का जश्न मना रहा था। इस शादी की पुष्टि कारमेन और लुपिता के साझा यूट्यूब चैनल और 'टुडे' को दिए गए एक इंटरव्यू के जरिए की गई।

शादी को लेकर कारमेन आंद्राडे का बयान

कारमेन ने अपने यूट्यूब वीडियो 'ओवरड्यू अपडेट!' में अपनी बाईं उंगली पर पहनी हुई शादी की अंगूठी दिखाते हुए बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। इस पर उनकी जुड़वां बहन लुपिता ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "मैंने नहीं।"

ये जुड़वां बहनें, जो कमर से जुड़ी हुई हैं और जिनके कुछ अंग जैसे पेल्विस और प्रजनन प्रणाली साझा हैं, लंबे समय से अपनी जिंदगी को ईमानदारी और हास्य के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती आ रही हैं।पीपल पत्रिका की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कारमेन ने अपनी शादी के दिन एक चमकदार पन्ना हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि डैनियल ने उसी रंग की बो टाई और सूरजमुखी का बाउटोनियर पहनकर अपने लुक को कारमेन की ड्रेस से मेल कराया। अपनी ड्रेस के चुनाव को लेकर कारमेन ने कहा कि उन्होंने सफेद ड्रेस नहीं पहनी, और उन्हें अपने इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

कारमेन आंद्राडे और डैनियल मैककॉर्मैक की प्रेम कहानी कारमेन और डैनियल की मुलाकात साल 2020 में एक डेटिंग ऐप 'हिंज' पर हुई थी। कारमेन ने बताया कि उन्हें डैनियल की ये बात बहुत पसंद आई कि उसने शुरुआत में उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर कोई खास ध्यान नहीं दिया और सामान्य तरीके से बातचीत की।

पीपल पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, कारमेन ने कहा कि उन्हें कई ऐसे पुरुषों के मैसेज मिलते थे जिनकी सोच फेटिश जैसी थी, लेकिन डैनियल उन सबसे अलग थे।उन्होंने कहा, "डैनियल ने कभी भी मुझे अजीब महसूस नहीं कराया। मुझे सोशल एंग्जायटी है, लेकिन उनसे मिलते वक्त मैं काफी शांत और सहज महसूस कर रही थी।"कारमेन पहले भी उनके रिश्ते को गहरी दोस्ती, सच्चे प्रेम और साथ की भावना से भरा हुआ बता चुकी हैं।

लुपिता आंद्राडे की तरफ से मिला साथ रिपोर्ट के अनुसार, लुपिता जो खुद को एसेक्शुअल और एरोमांटिक मानती हैं, शुरू से ही अपनी बहन कारमेन के रिश्ते का समर्थन करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें खुद शादी में कोई रुचि नहीं है, लेकिन वे चाहती थीं कि कारमेन अपना जीवनसाथी चुने और स्थिर जीवन बिताए, क्योंकि उन्हें पता था कि यह कारमेन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये जुड़वां बहनें (जिनका शरीर आपस में जुड़ा हुआ है) अलग-अलग दिल और फेफड़ों के साथ जन्मी हैं। शारीरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ी होने के बावजूद वे भावनात्मक रूप से स्वत...

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X